Logo
हरियाणा के वैराज सोगरवाल ने पश्चिमी एशिया शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। वहीं उन्होंने अपनी टीम के लेवल पर गोल्ड मेडल हासिल किया है।

Haryana News: हरियाणा के वैराज सोगरवाल ने पश्चिमी एशिया शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। वहीं उन्होंने अपनी टीम के लेवल पर गोल्ड मेडल हासिल किया है। बता दें कि वैराज सोगरवाल कारगिल शहीद हवलदार कुमार सिंह (वीर चक्र) के पोते हैं।

दरअसल, एशिया शतरंज चैंपियनशिप  7 से 16 जुलाई 2024 तक श्रीलंका में आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा के वैराज सोगरवाल ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने अंडर-10 आयु वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक और टीम स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। वैराज सोगरवाल मानेसर के बाल भारती पब्लिक स्कूल का छात्र है। वह पांचवीं कक्षा में पढ़ते हैं। वैराज सोगरवाल के स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उनके पिता का नाम रतेंद्र कुमार है और वह बिजनेस करते हैं। उनका परिवार अभी गुरुग्राम में रह रहा है। 

वैराज सोगरवाल के पिता रतेंद्र बोले- हमें अपने बेटे पर हैं गर्व 

वैराज सोगरवाल के पिता रतेंद्र ने बताया कि उनका बेटा पिछले कई सालों से शतरंज चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए मेहनत कर रहा है। परिवार के लोग उसकी उपलब्धि से काफी खुश हैं और उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।

 

5379487