Haryana Weather: हरियाणा में दिखा पश्चिमी विभोक्ष का असर, 3 दिनों तक बारिश संभावना, जानें अगले 5 दिनों का मौसम

Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विभोक्ष के एक्टिव होने का असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है, जिसमें हरियाणा भी शामिल है। प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। वैसे तो मौसम में आज से ही बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन कल और परसों हरियाणा में बारिश की संभावना जताई जा रही है, इससे तापमान में गिरावट दर्ज होना लाजमी है। आज हम आपको अगले एक सप्ताह का मौसम का हाल बताने वाले हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, कल गरज और चमक के साथ हरियाणा में बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विभोक्ष आज एक्टिव हो गया है, जबकि दूसरा पश्चिमी विभोक्ष 27 फरवरी से एक्टिव होकर 1 मार्च तक सक्रिय रहने वाला है। इसके कारण मौसम में बदलाव एक मार्च तक जारी रहने वाला है। इस दौरान बारिश के साथ ठंड और तेज हवाएं भी चल सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
अगले एक सप्ताह का मौसम का हाल
आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कल यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इस दिन हल्की से मध्यम तक बारिश हो सकती है।
एक मार्च को अधिकतम तापमान 29.55 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.58 डिग्री रह सकता है, इस दिन भी हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 2 और 3 मार्च को भी तापमान इसी के इर्द-गिर्द बना रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना नहीं होगा। इन दिनों आसमान में सिर्फ बादल छाए रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Delhi Weather: दिल्ली का बदला मौसम, कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी, अगले 2 दिनों तक बारिश के आसार
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS