Haryana Weather Today: हरियाणा में पड़ रही कड़ाके की सर्दी, 11 जिलों में कोल्ड डे का ऑरेज अलर्ट

Haryana Weather Today: हरियाणा में सोमवार को घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सड़क पर संभलकर चलने की सलाह दी है। आइए जानते हैं कि आज आपके जिले में मौसम कैसा रहने वाला है।
दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, भिवानी और चरखदादरी में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। प्रदेश के 11 जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं दिन में हल्की धूप निकल सकती है। इसके अलावा हरियाणा के 11 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद शामिल है।
कई जिलों में विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि घने कोहरे की वजह से कई जिलों में विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम है। जिसकी वजह से वाहन चालकों को सड़कों पर वाहन चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आज प्रदेश के तापमान की बात करें तो हरियाणा का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
जिला | मौसम अलर्ट |
चंडीगढ़ (राजधानी) | घना कोहरा |
पंचकूला | घना कोहरा |
अंबाला | घना कोहरा और कोल्ड डे |
यमुनानगर | घना कोहरा |
कुरुक्षेत्र | घना कोहरा और कोल्ड डे |
कैथल | घना कोहरा और कोल्ड डे |
करनाल | घना कोहरा और कोल्ड डे |
महेंद्रगढ़ | घना कोहरा |
रेवाड़ी | घना कोहरा |
झज्जर | घना कोहरा |
गुरुग्राम | घना कोहरा |
मेवात | घना कोहरा |
पलवल | घना कोहरा |
फरीदाबाद | घना कोहरा |
रोहतक | घना कोहरा और कोल्ड डे |
सोनीपत | घना कोहरा और कोल्ड डे |
पानीपत | घना कोहरा और कोल्ड डे |
सिरसा | घना कोहरा और कोल्ड डे |
फतेहाबाद | घना कोहरा और कोल्ड डे |
हिसार | घना कोहरा और कोल्ड डे |
जींद | घना कोहरा और कोल्ड डे |
भिवानी | घना कोहरा |
चरखीदादरी | घना कोहरा |
हरियाणा में फिर होगी बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में बुधवार और गुरुवार यानी 15 और 16 जनवरी को फिर से बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। इससे पहले प्रदेश में शनिवार को बारिश हुई थी। हालांकि, सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रहेगा।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS