Haryana Weather Today: हरियाणा के आठ जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, 5 मीटर से भी कम है विजिबिलिटी

Haryana Weather Today: हरियाणा में रविवार को भी घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने आठ जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं ठंडी हवाएं चलने की वजह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
दरअसल, IMD चंडीगढ़ ने रविवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखीदादरी में घने कोहरे की चतावनी जारी की है। जिसके चलते इन जिलों में सुबह से कोहरा छाया है। वहीं कई इलाकों में विजिबिलिटी 5 मीटर से भी कम दर्ज की गई है। जिसकी वजह से वाहन चालकों को सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है, उन्हें कुछ मीटर चलते ही सड़कें गुम होती हुई दिख रही है। हालांकि, दिन में हल्की धूप निकलने और मौसम साफ रहने की संभावना है। आज के तापमान की बात करें तो प्रदेश में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें-Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में आज कोल्ड डे का अलर्ट, दो दिनों तक फिर होगी बारिश
प्रदेश में इस हफ्ते दो दिन होगी बारिश
मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 21 जनवरी तक खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलेगी। जिसके चलते रात्रि तापमान में गिरावट आएगी और अलसुबह कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि प्रदेश में एक और पश्चिमी-विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। जिसके चलते 22 और 23 जनवरी को गरज चमक के साथ प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- केजरीवाल की गाड़ी पर ईंट से हमला
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS