Haryana Weather Today: हरियाणा में घने कोहरे का अटैक, कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे लोग

हरियाणा के कई जिलों में गुरुवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 9 जिलों के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।;

Update:2025-01-02 08:47 IST
हरियाणा में कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे लोग।Haryana Weather update dense fog and cold day alert
  • whatsapp icon

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोग पिछले कई दिनों ने कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं। गुरुवार की सुबह भी कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने 9 जिलों में 2 जनवरी के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि आज प्रदेश की राजधानी और सभी जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 03 से 05°C की वृद्धि देखने को मिलेगी और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश में चार से पांच जनवरी को बारिश होने की संभावना है। जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाली हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में बारिश होगी।

ये भी पढ़ें- UP का मौसम: लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज सहित 50 से ज्यादा जिलों में शीतलहर, 6 जनवरी से बारिश के आसार

जिला मौसम अलर्ट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
चंडीगढ़ (राजधानी) - 20 °C  08 °C
पंचकूला   20 °C 09 °C
अंबाला   19 °C  08 °C

यमुनानगर

  19 °C 07 °C
कुरुक्षेत्र   18°C 08 °C
कैथल   18°C 08°C
करनाल   18°C 07°C
महेंद्रनगर कोल्ड डे 18°C 06 °C
रेवाड़ी कोल्ड डे 18°C 06 °C
झज्जर   19°C 08°C
गुरुग्राम   18°C 09 °C
मेवात    20°C 08°C
पलवल   20°C 08°C
फरीदाबाद   20°C 08°C
रोहतक    19 °C 08°C

सोनीपत

कोल्ड डे 18 °C 08°C
फतेहाबाद कोल्ड डे 18 °C 08°C
हिसार कोल्ड डे  16 °C  07 °C
जींद कोल्ड डे 18 °C  07 °C
भिवानी कोल्ड डे 19 °C 07 °C
चरखीदादरी कोल्ड डे 18 °C 07 °C
सिरसा कोल्ड डे   17 °C  07 °C
नोट   अनुमानित तापमान अनुमानित तापमान

हरियाणा में कोहरे की वजह से कम है विजिबिलिटी

हरियाणा के हिसार, झज्जर, रेवाड़ी, पंचकूला, महेंद्रगढ़ और भिवानी समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी 10 से 20 मीटर तक दर्ज की गई है। लोग ठंड से बचने के लिए आग जलाकर बैठे हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है।

ये भी पढ़ें-  दिल्ली-एनसीआर में कहर मचा रही सर्दी, 6 जनवरी के बाद और बढ़ेगी ठंड, जानें वजह?

Similar News