Haryana Weather Today: हरियाणा में 31 जनवरी तक साफ रहेगा मौसम, फरवरी में सताने लगेगी गर्मी!

Haryana Weather Update Strong winds increase cold mausam will remain clear till February 18
X
हरियाणा में सुबह से चल रही ठंडी हवाएं।
हरियाणा में शनिवार को मौसम साफ रहेगा और कई जिलों में सुबह से ही धूप निकली हुई है। हालांकि, ठंडी हवाएं चल रही है। जिसकी वजह से ठंड का अहसास हो रहा है।

Haryana Weather Today: हरियाणा में आज लेकर 31 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। IMD चंडीगढ़ ने अगले छह दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है और कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है। राजधानी चंडीगढ़ समेत सभी 22 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। जिसके चलते प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, सुबह और शाम को बर्फीली हवाएं चलने की वजह से ठंड महसूस होगी।

दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कई जिलों में सुबह, शाम और रात के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं दिन में तेज धूप निकलेगी। जिसके चलते लोगों को गर्मी सताएगी। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 02 से 03 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, उसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं शुक्रवार को हिसार में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है, जो 24 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में कहा जा सकता है कि हरियाणा के लोगों को फरवरी में ठंड से राहत मिल सकती है और उन्हें गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये भी पढ़ें- Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, IMD ने मौसम को लेकर जारी किया ये ताजा अपडेट

हरियाणा में 31 जनवरी तक कितना रहेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें, तो आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 27 और 28 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि, 29, 30 और 31 जनवरी को अधिकम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story