Haryana Weather Today: हरियाणा में 31 जनवरी को हो सकती है बारिश, आज 11 जिलों में शीतलहर से ठिठुर रहे लोग

हरियाणा में सोमवार को मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।;

Update:2025-01-27 08:55 IST
हरियाणा में 31 दिसंबर का मौसम।Haryana weather imd Cold Wave and dense Fog Alert
  • whatsapp icon

Haryana Weather Today: हरियाणा में सोमवार को सुबह से ही शीतलहर चल रही है। जिसकी वजह से लोग ठिठुर रहे हैं। हालांकि, हल्की धूप भी निकली हुई है। लेकिन, इसका ज्यादा असर ठंडी हवाओं पर नहीं हो रहा है। मौसम में ठिठुरन बरकार है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में 31 जनवरी को बारिश होने की संभावना जताई है। 

आईएमडी चंड़ीगढ़ की मानें, तो प्रदेश में 31 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। जिसके चलते तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 27 से लेकर 30 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा और 31 को प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी बीच अलग-अलग स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा रहने की भी संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो हरियाणा में अगले 72 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 02 से 03 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को भी मिल सकती है। 

हरियाणा के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट 

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर,मेवात, पलवल,सोनीपत, पानीपत, हिसार, चरखीदादरी और भिवानी शामिल है। वहीं आज का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें- Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी की शुरुआत में होगी झमाझम बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

जिला मौसम विभाग का अलर्ट
चंडीगढ़ (राजधानी)  NILL
पंचकूला  NILL
अंबाला  NILL
यमुनानगर  NILL
कुरुक्षेत्र  NILL
कैथल  NILL
करनाल कोल्ड वेव
महेंद्रगढ़ कोल्ड वेव
रेवाड़ी कोल्ड वेव
झज्जर कोल्ड वेव
गुरुग्राम NILL
मेवात कोल्ड वेव
पलवल कोल्ड वेव
फरीदाबाद NILL
रोहतक NILL
सोनीपत कोल्ड वेव
पानीपत कोल्ड वेव
सिरसा NILL
फतेहाबाद NILL
हिसार कोल्ड वेव
जींद NILL
भिवानी कोल्ड वेव
चरखीदादरी कोल्ड वेव

 

ये भी पढ़ें- Delhi Election 2025: AAP की नई सरकार में ये नेता होंगे दिल्ली के डिप्टी सीएम?

Similar News