Haryana Weather Today: हरियाणा के इन 5 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Haryana Weather Today: हरियाणा में आज यानी मंगलवार को मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 4 फरवरी को बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा बुधवार यानी 5 फरवरी को भी भी बारिश हो सकती है। जिससे प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को ठिठुरन का एहसास होगा।
ये भी पढ़ें- बजट सत्र 2025: PM मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर देंगे जवाब, सोनिया गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव की तैयारी
दरअसल, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणा के कुछ दक्षिण और पूर्वी इलाकों में भी आज बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं आज सुबह सोनीपत, नारनौल, झज्जर, पानीपत, रोहतक, समालखा और पलवल जिले में बारिश दर्ज की गई है। जबकि, चरखी दादरी में बादल छाए हुए हैं। फरीदाबाद में भी सोमवार की रात हल्की बूंदाबांदी हुई है। वहीं कई जिलों में ठंडी हवाएं चल रही है। जिसका असर तापमान पर भी पड़ेगा। आज हरियाणा का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
9 फरवरी तक मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 6 से लेकर 9 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह और शाम को हल्का कोहरा देखने को मिलेगा और ठंडी हवाएं चलती रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि, 10 फरवरी के बाद मौसम बदल सकता है।
ये भी पढ़ें-Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बाद बढ़ी ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS