Haryana Weather Update: हरियाणा का बदलने वाला है मौसम, IMD ने इन 2 दिनों तक जताई बारिश की आशंका

Delhi-Haryana Weather Update Today
X
हरियाणा मौसम अपडेट।
Haryana Weather Update: हरियाणा का मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 2 दिनों तक यहां बारिश की संभावना जताई है। चलिए बताते हैं आज कैसा रहने वाला है यहां का मौसम।

Haryana Weather Update: प्रदेश से ठंड का स्तर कम होने लगा है और गर्मी बढ़ने लगी है। सुबह-सुबह सूर्य देवता नजर आने लगे हैं और अच्छी धूप खिलने के कारण गर्माहट का अहसास होता है। हम कह सकते हैं कि ठंडी अपने आखिरी चरम पर है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि ठंडी हवाओं का दौर अभी तक जारी है, जिसके कारण ठंड का आभास होता है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।

प्रदेश में कब है बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाली है। जो ठंड अपने आखिरी दौर में है, वह फिर से एक्टिव होने वाला है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण हरियाणा में आज और कल बारिश की आशंका जताई जा रही है। आईएमडी की मानें तो कल रात ही पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है, जिसके कारण आज और कल प्रदेश में बारिश हो सकती है। अगर यह स्थिति बनती है, तो तापमान में गिरावट के साथ ठंड का बढ़ना लाजमी है। बताया यह भी जा रहा है कि 16 फरवरी के बाद 19 फरवरी और 24 फरवरी को भी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसके कारण मौसम एक बार फिर बदल जाएगा।

आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम?

आईएमडी के मुताबिक, आज हरियाणा का अधिकतम तापमान 25.29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, इसके अलावा न्यूनतम तापमान 14.68 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें, तो आज हरियाणा का एक्यूआई 158 दर्ज किया गया है, जो कि चिंता का विषय है। बताते चलें कि जो तापमान आज 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वह 20 फरवरी तक 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। इससे साफ है कि गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने वाला है

ये भी पढ़ें:- Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में दो दिन की बारिश से फिर बदलेगा मौसम, 18 फरवरी तक लोगों को सताएगी गर्मी!

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story