Haryana Weather Update: सावधान! अगले 4 दिनों तक बरसेंगे मेघा, ओलावृष्टि की भी संभावना, जानें आज का मौसम

Delhi Haryana Weather Update
X
हरियाणा का मौसम
Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 4 दिनों तक बारिश होने वाली है, इसके अलावा ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

Haryana Weather Update: आईएमडी ने हरियाणा के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है, प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसका कारण दो पश्चिमी विभोक्ष का एक्टिव होना है। पहला पश्चिमी विभोक्ष 25 फरवरी की रात को एक्टिव होकर 26 फरवरी तक सक्रिय रहेगा, इसके अलावा दूसरा पश्चिमी विभोक्ष 27 फरवरी से एक्टिव होकर एक मार्च तक सक्रिय रहेगा।

बारिश की साथ ओलावृष्टि की संभावना

गौर करने वाली बात है कि 13 फरवरी तक हरियाणा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन इसके 13 दिन बाद यानी 26 फरवरी से वह तापमान नीचे गिरकर फिर से 22 से 24 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अब बारिश के बाद इसमें और अधिक गिरावट दर्ज होने की संभावना है। गौर करने वाली बात यह भी है कि इस दौरान न सिर्फ बारिश होगी, बल्कि ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है, इससे ठंड एक बार फिर से बढ़ जाएगी।

इन 5 जिलों में सबसे अधिक रहा तापमान

आईएमडी की मानें तो पश्चिम विभाग के एक्टिव होने का असर आज सुबह से ही दिखाई दे सकता है। आज आसमान में कई जगह बादल छाए रह सकते हैं, वहीं कल से गरज और चमक के साथ बारिश की शुरुआत हो जाएगी। आज हरियाणा में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद का दर्ज किया गया, जो की 28.5 सेल्सियस था।

इसके बाद दूसरे स्थान पर पलवल रहा, जहां का तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। तीसरे स्थान पर हिसार रहा, जहां का तापमान 26.9 डिग्री, चौथे स्थान पर रोहतक रहा, यहां का तापमान 26.4 डिग्री और पांचवें स्थान पर कुरुक्षेत्र रहा, जहां का तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:- Delhi Weather Update: दिल्ली में आज से बदलने जा रहा मौसम, पश्चिमी विभोक्ष का दिखेगा असर, बारिश का भी अलर्ट

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story