Logo

Haryana Weather Update: पश्चिमी विभोक्ष के एक्टिव होने का असर हरियाणा में भी दिखने लगा है। कल शाम से ही हरियाणा में बादलों का जमावड़ा था और आज सुबह होते ही कई शहरों में बारिश शुरू हो चुकी है। बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होना लाजमी है आज हरियाणा का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है।

कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का यह दौर 1 मार्च तक जारी रह सकता है। इससे पहले एक पश्चिमी विभोक्ष 25 फरवरी को एक्टिव हुआ था, जो कि खत्म हो चुका है। इसके अलावा दूसरा पश्चिमी विभोक्ष आज एक्टिव हो चुका है, जो कि कल तक सक्रिय रहने वाला है। खास बात यह है कि हरियाणा में न सिर्फ बारिश की संभावना है, बल्कि ओलावृष्टि होने की भी आशंका जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो इसे किसानों के फसलों को भी काफी नुकसान होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि हरियाणा में इस समय गेहूं की फसल तैयार हो चुकी है, इस परिस्थिति में अगर ओलावृष्टि होती है, तो इसे किसने की फसल बर्बाद हो जाएगी।

आज कितना दर्ज किया गया AQI

हरियाणा के कुल 17 जिलों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं, उनमें से कई जिलों में आज सुबह 5:30 बजे से ही बारिश शुरू भी हो चुकी है, जिनमें फतेहाबाद, कैथल, जींद, हिसार, रोहतक, भिवानी, पानीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा इसके अलावा उनके आसपास के कई जिले भी शामिल हैं। प्रदूषण स्तर की बात करें तो आज हरियाणा का AQI लेवल 113 दर्ज किया गया है, जो लोगों के लिए बहुत अधिक खतरनाक तो नहीं है, लेकिन फिर भी या खतरे के दायरे में जरूर आता है।

ये भी पढ़ें:- Delhi Weather Update: मौसम ने मारी पलटी! फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, गुरुवार को कई इलाकों में बारिश