Haryana Weather Update: हरियाणा में अचानक बदला मौसम, कई जिलों में छाया घना कोहरा, 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में शुक्रवार को कई हिस्सों में सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में विजिबिलिटी कम है और सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं सर्द हवाओं की वजह से लोग ठंड से ठिठुरते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी 31 जनवरी की रात से 5 फरवरी तक बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।
दरअसल, गुरुवार की रात से प्रदेश का मौसम अचानक बदल गया है। शुक्रवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। प्रदेश के रोहतक, हिसार, भिवानी, फरीदाबाद और सिरसा समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, सोनीपत में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी लगभग शून्य दर्ज की गई है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से मौसम साफ रह सकता है और रात के समय हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इस बारिश से किसानों को फायदा होगा, जो उनके गेहूं की पैदावार को बढ़ाने में मदद करेगी। वहीं बारिश को संभावना को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि किसान अपने फसलों की सिंचाई न करें।
ये भी पढ़ें- बजट से पहले क्यों पेश होता है इकोनॉमिक सर्वे?
दो पश्चिमी विक्षोभों का प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा असर
वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि प्रदेश में 5 फरवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि,लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे है। जिनके आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा प्रदेश के आज के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में अब इस दिन होगी बारिश, राजधानी के लोगों आज फिर सताएगी गर्मी
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS