Haryana Weather Today: हरियाणा में तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 18 फरवरी तक साफ रहेगा मौसम

Haryana Weather Update Strong winds increase cold mausam will remain clear till February 18
X
हरियाणा में सुबह से चल रही ठंडी हवाएं।
हरियाणा में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। जिसकी वजह से मौसम में ठिठुरन बनी रहेगी।

Haryana Weather Update: हरियाणा में गुरुवार को भी ठंडी हवाएं चल रही है। जिसकी वजह से मौसम में ठिठुरन बनी हुई है और घर से बाहर निकलते ही ऐसा लग रहा है हवाएं सीधा आकर अटैक कर रही है। वहीं आईएमडी चंडीगढ़ का कहना है प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, इसके बाद भी बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है। इसलिए मार्च में गर्मी दस्तक दे सकती है।

मौसम विभाग की मानें, तो हरियाणा में 13 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। वहीं गुरुवार को प्रदेश में 15-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं सुबह से ही धूप निकली हुई है, लेकिन, इस धूप से तेज हवाओं का असर कम नहीं हो रहा है और मौसम ठंडा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 14 फरवरी को भी तेज हवाएं चलेंगी। 15 फरवरी के बाद हवाओं की गति कम हो जाएगी और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 28 फरवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

ये भी पढ़ें- Delhi Election Results: BJP की जीत, AAP की हार पर संदीप दीक्षित का बड़ा बयान, गठबंधन को लेकर कही ये बात

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान

हरियाणा के आज के तापमान की बात करें तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहने की संभावना है।वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है और रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ये भी पढ़ें-दिल्ली-एनसीआर में 16 फरवरी के बाद बदल जाएगा मौसम

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story