Haryana Mausam News: हरियाणा में सर्दी और घने कोहरे का कहर जारी है। सुबह का हालत ये है कि प्रदेश के कई शहरों में 20 मीटर दूर से भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा। सड़क पर चलने वाली गाड़ियां बहुत धीमी गति से चलती नजर आ रही हैं। कोहरे के अलावा लोगों को कड़ाके की सर्दी भी मार झेलनी पड़ रही है। शीतलहर ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। आलम ये है कि कई जिलो में का तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी आगामी निकट दिनों में पारा बढ़ने का कोई आसार नजर नहीं आ रहा है। लोगों को इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

नारनौल का तापमान पहुंचा 3 डिग्री

मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन नारनौल का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के साथ शनिवार को सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं, करनाल में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस, हिसार में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रोहतक 5.4 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में  3.5  और सिरसा में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिन घना कोहरे के चलते कई सड़क हादसे की भी घटना सामने आई, इन हादसों में कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें:- अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी शून्य, 14 जनवरी को बदलेगा मौसम

17 जिलो में ठंड का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आगामी कुछ दिनों तक घना कोहरा छाने और सीवियर कोल्ड डे रहेगा। विभाग के मुताबिक प्रदेश में तापमान हर रोज बदल रहा है। शनिवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। उसके बाद धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। मगर शाम को चली शीतलहर के चलते दोबारा से ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने आज रविवार को प्रदेश के 17 जिलो में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, जींद, भिवानी, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी में शीत लहर, घना कोहरा छाया रहा। इसी प्रकार रोहतक, सोनीपत, पानीपत, पंचकूला, यमुनानगर में यलो अलर्ट के साथ घना कोहरा छाने शीतलहर चलने और ठंडा दिन रहने की संभावना है।