Logo
हरियाणा में बहादुरगढ़ के एक आश्रम में बेसन के कोफ्ते खाने से 9 सेवादारों की तबीयत बिगड़ गई। सभी रात को खाना खाकर सोए थे। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में करवाया गया भर्ती। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

बहादुरगढ़। शहर के एक आश्रम में संदिग्ध परिस्थितियों में 9 सेवादारों की तबीयत बिगड़ गई। रात को एक सेवादान ने जब चक्कर आने की बात कही तो गर्मी के कारण मानते हुए किसी ने उसे गंभीरता से नहीं लिया और सो गए। एक एक कर रात को बाकी सेवादारों की भी तबीयत बिगड़ गई और सभी के दरवाजों की बाहर से कुंडी बंद मिली। तबीयत बिगड़ने का पत्ता चलने के बाद सभी को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रात को सभी ने बेसन के कोफ्ते खाए थे। उन्हीं से तबीयत खराब/फूड पॉयजनिंग की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रात को खाए थे कद्दू कोफ्ते 

लाइनपार थाना क्षेत्र के अधीन लगते वेदांत आश्रम का है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रात्रि भोजन में कद्दू कोफ्ते बनाए गए थे। आश्रम में मौजूद रसोईए, सेवादारों आदि ने कोफ्ते खाए और फिर सो गए। बताते हैं कि रात को एक लड़के ने चक्कर आने की बात कही थी, लेकिन सभी को लगा कि गर्मी की वजह से ऐसा हो रहा है। इसलिए उसकी बात नजरंदाज कर दी गई। रात को सभी सो गए और फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई। श्रेयांस, नामदेव शास्त्री, विनोद, संजय, विकास, मोहित, धनजी, लीलाराम, सुमित आदि उल्टी और पेट दर्द से रातभर सेवादार कराहते रहे। सुबह उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। बताते हैं कि जिन कमरों में ये ठहरे थे, उसकी कुंडी भी सुबह बाहर से बंद थी। ऐसे में इनके खाने में किसी ने कुछ मिलाया या फिर गर्मी के कारण ऐसी घटना हुई, ये फिलहाल जांच का विषय है।

सुबह सभी कमरों में लेटे पाए गए

आचार्य श्रीभगवान ने बताया कि रात को सभी ने बेसन के कोफ्ते खाए थे। सभी की तबीयत बिगड़ गई। रात को लगा कि गर्मी के कारण गर्मी के कारण तकलीफ हुई होगी, इसलिए सब सो गए। सुबह रोज जल्द उठते हैं लेकिन शनिवार को दिखे नहीं। इसके बाद कमरे में जाकर देखा तो सभी लेटे हुए थे। फिर पुलिस को सूचना दी और  सभी को भर्ती कराया। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संदीप मलिक ने कहा कि सुबह अस्पताल में आधा दर्जन से अधिक लोग भर्ती हुए। उन्हें उल्टी, पेट दर्द की की शिकायत थी। ईलाज किया जा रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

तबीयत बिगड़ने की मिली थी सूचना

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी संदीप ने बताया कि आश्रम में कुछ सेवादारों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। संभवत: किसी भोजन खाने से तबीयत बिगड़ी है। अभी लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

5379487