Logo
हरियाणा में हिसार के सामान्य अस्पताल के लेबर रूम से शनिवार एक महिला के पैसे चोरी हो गए। चोरी के शक में चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी के लेबर रूम में महिला चिकित्सक ने कपड़े उतरवाकर तलाशी ली, परंतु उसके पास कुछ नहीं मिला। जिसके विरोध में मंगलवार को कौशल विकास कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन कर महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Hisar। शनिवार को हिसार सिविल अस्पताल के लेबर रूम में भर्ती एक महिला के पैसे चोरी हो गए। महिला ने जिसकी शिकायत महिला चिकित्सक से की। महिला की शिकायत पर महिला चिकित्सक ने लेबर रूम में काम करने वाली कौशल विकास निगम के तहत लगी महिला चतुर्थ कर्मचारी के कपड़े उतरवाकर उसकी तलाशी ली, परंतु चतुर्थ कर्मी के पास कुछ नहीं मिला। महिला चतुर्थ कर्मी ने चोरी के शक में अपने कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने की बात अपने साथी कर्मचारियों को बताई। जिसके विरोध में मंगलवार सुबह कौशल विकास निगम के तहत लगे कर्मचारियों ने सीएमओ ऑफिस के बाद धरना दिया तथा अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरने पर बैठे कर्मियों ने महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया।

अपमानित करने का लगाया आरोप

अस्पताल के लेबर रूम से पैसे चोरी करने के शक में महिला कर्मचारी की कपड़े उतरवाने की घटना से कौशल विकास निगम के कर्मचारी भड़क गए। आक्रोशित कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह सीएमओ ऑफिसर के बाहर जमा हुए तथा नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने महिला चिकित्सक पर अपनी साथी महिला कर्मचारी को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरने पर  बैठे कर्मचारियों ने साथी महिला कर्मी की तलाशी के लिए कपड़े उतरवाने की घटना की निंदा करते हुए उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया।

सफाई व्यवस्था व कामकाज प्रभावित

कौशल विकास निगम के कर्मचारियों के धरने पर बैठने से मंगलवार को अस्पताल में सफाई व्यवस्था व कामकाज प्रभावित हुआ। जिससे मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। समाचार लिखे जाने तक धरने पर बैठे कर्मचारियों व अस्पताल प्रशासन के बीच किसी प्रकार की बातचीत नहीं हो पाई थी, परंतु सूचना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई। ओपीडी से वार्ड तक कौशल विकास कर्मी/> अस्पतालों में सफाई से लेकर ओपीडी, वार्ड, लेबर रूम, ओटी तक हर जगह कौशल विकास कर्मी तैनात है। पहले यह जिम्मा ठेकेदार के कर्मचारी संभालते थे, परंतु कौशल विकास निगम लागू होने के बाद यह जिम्मेदारी कौशल विकास निगम के कर्मचारियों ने संभाल ली। कर्मचारियों के धरने पर बैठने से मंगलवार को हिसार के सामान्य अस्पताल में हर जगह अव्यवस्था देखने को मिली।

jindal steel jindal logo
5379487