Krishna Temple: हरियाणा के इन प्रसिद्ध कृष्ण मंदिरों में खेली जाएगी जमकर होली, परिवार साथ बनाएं जानें का प्लान

Krishna Temple in Haryana: श्री कृष्ण का हरियाणा से एक गहरा नाता है, कहा जाता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत यानी की महाभारत का युद्ध इसी धरती पर ही हुआ था। यहीं पर ही कृष्ण ने अर्जुन को कर्तव्य का बोध कराया था और वह युद्ध में उनके सारथी भी बने थे। इस राज्य में आपको भगवान कृष्ण के ऐसे कई मंदिर मिल जाएंगे, जिसका इतिहास सदियों पुराना है। जहां आप होली की छुट्टियों में अपने पूरे परिवार के साथ होली मनाने या घूमने जा सकते हैं।
श्री राधा कुंज बिहारी मंदिर

हरियाणा के यमुनानगर में स्थित श्री राधा कुंज बिहारी मंदिर सभी भक्तों के लिए रोजाना खुला रहता है। खास कर रविवार के दिन यहां भक्तों को भोजन भी करवाया जाता है। यहां आप जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से आ सकते हैं। रेलवे स्टेशन की मंदिर की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है।
श्रीकृष्ण संग्रहालय

कुरुक्षेत्र में स्थित श्रीकृष्ण संग्रहालय में आपको भगवान कृष्ण के बारे में अद्भुत चीजें जानने का अवसर मिलेगा। यहां मूर्तिकला, चित्रों के माध्यम से भगवान कृष्ण को समझा जा सकता है। यहां आप कृष्ण के सभी स्वरूपों, अवतारों और कार्यों के बारे में देख पाएंगे। एक तरह से कहा जा सकता है कि यहां आपको श्रीकृष्ण देखने को मिल जाएगा। यह जगह श्रीकृष्ण के भक्तों को जरूर पसंद आएगी।
ज्योतिसर कुरुक्षेत्र

ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में स्थित श्री कृष्ण जी से संबंधित एक खास जगह है। यहां पर ही कृष्ण जी ने महाभारत युद्ध के दौरान गीता का उपदेश देने के बाद अर्जुन को अपने दिव्य स्वरूप के दर्शन दिए थे। यहां आज भी एक बरगद का पेड़ है, जिसके बारे में यह कहा जाता है कि यह पेड़ गीता के उपदेश का गवाह बना था।
Also Read: हरियाणा के इस गांव में खेली जाती वृंदावन और बरसाना जैसी होली, यहां की परंपरा पूरे राज्य में है फेमस
चुलकाना धाम

चुलकाना धाम हरियाणा का एक फेमस मंदिर है, जो पानीपत के समालखा कस्बे में स्थित है। कहा जाता है कि इस धाम की महिमा निराली है। यहां आपको हर दिन आपको लोगों की भीड़ देखने को मिलेगी। यह मंदिर समालखा से 5 किमी दूर चुलकाना गांव में स्थित है। माना जाता है कि यह मंदिर वह जगह है, जहां बाबा खाटू श्याम ने अपने शीश श्री कृष्ण को दान दिया था। इसलिए खाटू श्याम भगवान को कृष्ण के ही अवतार माना जाता है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS