Home Minister Anil Vij बोले: कांग्रेस लोगों को गुमराह करने के लिए निकाल रही न्याय यात्रा

Haryana: गृहमंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर कहा कि जिस पार्टी ने देश के साथ अन्याय किया हो, जिस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश के टुकडे करवा दिए हो और लोग मरवाए हो, जिस पार्टी ने सिक्खों के साथ अन्याय किया हो और 1984 में अनेक सिखों का सड़कों के ऊपर कत्ल किया हो, जिस पार्टी ने चुनी हुई सरकारों को तोड़ने का काम किया हो, देश में संविधान को रौंदकर इमरजेंसी लगाई हो और लगभग एक लाख लोग मीसा एक्ट में बंद कर दिए गए हो, वह पार्टी आज न्याय की बात करें, यह समझ से परे है। राहुल गांधी को पहले अपने पूर्वजों की बात देखनी चाहिए। कांग्रेस ने इस देश में जो किया है वह सबको नजर आता है और आज कांग्रेस लोगों को गुमराह करने के लिए न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। यह जैसे-जैसे आगे बढ़ते जाते हैं, इनका और बुरा हाल होता जाता है।
हरियाणा में कांग्रेस नेता पहले आपस में इकट्ठे तो हो लें, उसके बाद चुनाव की सोचे
अनिल विज ने हरियाणा कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा में पहले कांग्रेस के नेता आपस में इकट्ठे तो हो लें। एक दिन कांग्रेस नेता शैलजा रैली निकालती है तो दूसरे दिन कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा रैली निकालते हैं। हुड्डा साहब वाली रैली में शैलजा नहीं जाती और शैलजा वाली रैली में हुड्डा साहब नहीं जाते। हुड्डा साहब घोषणाएं करते हैं कि हम यह लागू करेंगे और कांग्रेस नेता शैलजा कहती है कि यह अभी कहीं तय नहीं हुआ। उन्होंने प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि क्या कांग्रेस हमारे साथ लड़ सकते हैं, यह नहीं लड़ सकते।
रोजाना नेताओं का कांग्रेस से बाहर आने का सिलसिला जारी
अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस में अब किसी को भी कुछ नजर नहीं आता, क्योंकि रोजाना नेताओं का कांग्रेस से बाहर आने का सिलसिला जारी हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा एम्स संस्थान के शिलान्यास के संबध में उठाए गए सवाल के बारे में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी में नकारात्मक सोच भरी हुई है और हर चीज को वे नकारात्मक तरीके से देखते हैं। आम आदमी पार्टी ने आज तक वर्तमान राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को कभी भी सराहा नहीं है। जबकि वे इन योजनाओं का लाभ भी ले रहे है अर्थात आम आदमी पार्टी हमेशा ही नकारात्मक बातें करती है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS