Logo
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि श्रीराम के 14 साल के बाद अयोध्या आने पर दीवाली मनाई गई थी, परंतु अब वे 500 साल बाद वापिस अयोध्या आ रहे हैं और सारे देश में दीवाली मनाई जाएगी।

Haryana: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि श्रीराम के 14 साल के बाद अयोध्या आने पर दीवाली मनाई गई थी, परंतु अब वे 500 साल बाद वापिस अयोध्या आ रहे हैं और सारे देश में दीवाली मनाई जाएगी। भगवान राम किसी एक के नहीं है, बल्कि सर्व समाज के भगवान है। 22 जनवरी को भव्य कार्यक्रम में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसके चलते पूरे देश में मनाई जैसा माहौल बनेगा।

कांग्रेस राज में लिया गया राजनीतिक निर्णय 

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज सारा देश अयोध्या जाना चाहता है, जब समय मिलेगा तो हम भी जाएंगे। हमारे जाने या न जाने का धार्मिक और धार्मिक भावना का फैसला है, जबकि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने इस संबंध में राजनीतिक निर्णय लिया । इन दोनों निर्णयों में अंतर है, कांग्रेस वोट गिनते हैं कि वोटों का क्या फायदा व नुकसान होगा। श्रीराम में हमारी श्रद्धा है, हमारी आस्था है और हमारा विश्वास है। 500 सालों के बाद राम अपने स्थान पर विराजमान हो रहे है। इसलिए 22 जनवरी को हम झूम कर दीवाली मनाएंगें।

धार्मिक प्रवृत्ति के लोग जाएंगे अयोध्या

अनिल विज ने कहा कि सोनिया गांधी के संघ और भाजपा के कार्यक्रम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये धार्मिक कार्यक्रम है और जिनके मन में राम के प्रति धार्मिक भावना व प्यार है, वे लोग जाएंगे तथा जिसके मन में नहीं है वो नहीं जाएगा।

जो वाहन लेन को बदलेगा, उस पर लगाया जाएगा जुर्माना
सडक दुर्घटनाओं के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में अनिल विज ने कहा कि सड़कों पर ज्यादातर दुर्घटनाएं लेन बदलने के कारण से होती है। हर वाहन को अपनी लेन में चलने को लेकर उन्होंने कहा कि हमने इस पर सख्ती की है कि अपनी लेन में वाहन चलें। जो वाहन लेन को बदलेगा, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। अंबाला से लेकर दिल्ली तक हाइवे पर कैमरे भी स्थापित कर दिए गए

अनिल विज ने कहा कि अंबाला से लेकर दिल्ली तक हाइवे पर कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं, कैमरे अपने आप नंबर देखकर चालान किया करेंगें। साल में लगभग 6 हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं इसलिए हम इस मामले में सख्ती कर रहे हैं तथा ज्यादातर दुर्घटनाएं अचानक लेन बदलने और एक-दूसरे से आगे निकलने की दौड़ के कारण होती हैं।

5379487