Rewari Road Accident: रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

Road Accident in Rewari
X
रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा।
Rewari Accident News: हरियाणा के रेवाड़ी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में चार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

Road Accident in Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी में देर रात दो कार की टक्कर होने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब कार में सवार लोग मसानी के पास टायर बदल रहे थे, तभी पीछे से आ रही दूसरी कार ने उन्हें टक्कर मार दी हादसे में शिकार सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस के मुताबिक कार को टक्कर मारने वाला एसयूपी कार चालक ने शराब पी हुई थी। जिससे यह भीषण हादसा हो गया।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले थे। सभी लोग खाटू श्याम से दर्शन कर लौट रहे थे। मृतको की पहचान ड्राइवर विजय, शिखा, पूनम, नीलम और रंजना कपूर के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी पुलिस ने परिवार को मिलते ही आनन फानन में लोग अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल में शवों को देखकर चीख पुकार मच गई। जैसे-तैसे साथ में आए लोगों ने एक दूसरे को संभाला। वहीं दूसरी कार में सवार रेवाड़ी के गांव खरखड़ा के रहने वाले सोनू, अजय, सुनील, भोलू व मिलन घायल हो गए हैं।

रात 12 बजे के करीब हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि रात करीब 12 बजे के आसपास ये हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मसानी के लोग मौके पहुंचे। वहां उन्होंने देखा की दो कारों की टक्कर हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि कुछ लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया।

ये भी पढ़ें:- रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौटकर आ रही कार रोडवेज बस से टकराई, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story