Kurukshetra Rally: विपक्ष को जवाब देने के लिए पीएम मोदी की कुरुक्षेत्र में रैली कल, इंद्र देवता प्रसन्न होंगे?, जानिये मौसम का हाल

PM Modi Kurukshetra rally
X
पीएम मोदी 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में रैली को करेंगे संबोधित।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 14 सितंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र और जम्मू कश्मीर के डोडा में रैली को संबोधित करेंगे। डोडा का मौसम साफ है, लेकिन कुरुक्षेत्र में बादलों ने डेरा लगा रखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुरुक्षेत्र में 14 सितंबर को प्रस्तावित रैली पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। यह रैली कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में होनी है। झमाझम बारिश के चलते इस रैली स्थल पर जगह-जगह पानी भर गया है। ऐसे में भाजपा नेताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें उभर आई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुरुक्षेत्र में भी गुरुवार की रात से अभी तक रूक-रूककर बारिश हो रही है। ऐसे में रैली की तैयारियों पर भी व्यवधान पड़ा है। साथ ही, जगह-जगह पानी और कीचड़ भी जमा हो गया है। यही नहीं, इस रैली में छह जिलों की 23 विधानसभा हलकों से भी नेता और कार्यकर्ता शामिल होने के लिए पहुंचने हैं। करनाल और अंबाला समेत इन जिलों में भी लगातार बारिश हो रही है।

मौसम विभाग की मानें तो 14 सितंबर को भी अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में भी भारी बारिश की संभावना है। ऐसा हुआ तो पीएम मोदी की रैली पर पूरी तरह से पानी फिर सकता है।

विधानसभा चुनाव के लिए पहली रैली

पीएम मोदी की हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर यह पहली रैली है। पीएम मोदी के होर्डिंग्स और बैनर लगाकर कुरुक्षेत्र को सजाया गया। अगर बारिश जारी रहती है, तो रैली स्थल की व्यवस्थाएं संभालना विकट साबित हो सकता है।

डोडा में भी रैली को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को जम्मू कश्मीर के डोडा में भी रैली को संबोधित करेंगे। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी की भी यह पहली रैली होगी। आईएमडी की मानें तो 14 सितंबर को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बारिश के चलते अभी से दिसंबर वाली ठंड का अहसास, जानें 5 दिनों के मौसम का हाल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story