Logo
Independence Day 2024: यदि आप भी चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन स्थानों पर जरूर घूमें।

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर हर व्यक्ति अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाकर पिकनिक मनाना चाहता है। ऐसे में चंडीगढ़ में कई ऐसे सुंदर पार्क और पिकनिक स्पॉट्स हैं, जहां आप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक दिन में आराम से घूमकर आ सकते हैं। चंडीगढ़ के ये जगहें बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक है। यहां प्राकृतिक नजारों को देखकर मजा ही आ जाएगा। तो अगर आप भी चंडीगढ़ में रहते हैं और बच्चों के साथ घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो चंडीगढ़ के इन जगहों पर जाना बिल्कुल न भूलें। तो आइए उन बेहतरीन और खूबसूरत जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नेशनल वॉर म्यूजियम

Chandigarh Best weekend getaways
नेशनल वॉर म्यूजियम

चंडीगढ़ का यह म्यूजियम देश के लिए बलिदान देने वाले की वीरता के इतिहास को दर्शाता है। 15 अगस्त के दिन आप अपने बच्चों के साथ यहां युद्ध से जुड़ी वस्तुएं, चित्र और यादगार सैन्य उपकरण दिखा सकते हैं। साथ ही यहां पर आकर आप अपने बच्चों को भारतीय सैन्य इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में भी विस्तार से बता सकते हैं। यह म्यूजियम सुबह के 9 बजे से शाम के 5 बजे तक खुल रहता है।

चंडीगढ़ आर्ट गैलरी

Chandigarh Best weekend getaways
चंडीगढ़ आर्ट गैलरी

यह चंडीगढ़ का बेस्ट घूमने की जगहों में से एक है। यहां बच्चों को विभिन्न प्रकार की कला, जैसे चित्रकला, मूर्तिकला और कई तरह के ग्राफिक आर्ट्स देखने को मिल जाएंगे। यहां आपके बच्चों की सारी पसंद की चीजें भी मिल जाएंगी, साथ ही उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिल मिलेगा। बच्चों को ऐसी जगहों पर घुमाने लेकर जाना चाहिए जहां से उनको कुछ सीखने को मिले। यह आर्ट गैलरी सुबह के 10 बजे से लेकर शाम के साढ़े 4 बजे तक खुलता है।

चंडीगढ़ चिड़ियाघर

Chandigarh Best weekend getaways
चंडीगढ़ का चिड़ियाघर

चिड़ियाघर में बच्चे घूमने के साथ खूब मौज-मस्ती करते हैं। बच्चे जानवर को देखकर उनके बारे में जानने की कोशिश करते हैं। साथ ही कुछ सिखते भी है। यदि आप चंडीगढ़ में रहते हैं तो चिड़ियाघर को कभी भी मिस मत कीजिए। चंडीगढ़ के चिड़ियाघर का खुलने का समय सुबह के 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक है। साथ ही बच्चों के लिए टिकट प्राइस 50 रुपये और वयस्कों के लिए 100 रुपये हैं।

5379487