Haryana Assembly Election 2024: JJP से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए ईश्वर सिंह, विधानसभा चुनाव में मिल सकता है टिकट

Ishwar Singh Joins Congress
X
कांग्रेस में शामिल हुए ईश्वर सिंह।
जजपा से इस्तीफा देने के बाद ईश्वर सिंह (Ishwar Singh) कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दावा किया जा रहा है कि ईश्वर सिंह को आगामी विधानसभा चुनावों में टिकट मिल सकता है।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में जजपा से इस्तीफा देने के बाद ईश्वर सिंह (Ishwar Singh) कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दावा किया जा रहा है कि ईश्वर सिंह को आगामी विधानसभा चुनावों में टिकट मिल सकता है। उन्होंने सोमवार को कुमारी सैलजा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कहा जा रहा है कि जिन विधायकों ने दुष्यंत चौटाला की पार्टी से इस्तीफा दिया है, वो भी जल्द बीजेपी और कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं।

दरअसल, जजपा के गुहला से विधायक ईश्वर सिंह ने शनिवार को जेजेपी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपनी इस्तीफे की वजह बताई थी वह निजी कारणों से पार्टी छोड़ रहे हैं। हालांकि, ईश्वर सिंह हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी में एक्टिव नहीं दिख रहे थे। जिसके बाद से कयास लगने शुरू हो गए थे कि ईश्वर सिंह बीजेपी छोड़ देंगे और कांग्रेस में शामिल होंगे। खबरों की मानें, तो ईश्वर सिंह को आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट मिलना तय है। ये ही वजह है कि उन्होंने चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही जेजेपी से इस्तीफा दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए।

एक अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव

बता दें कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होगा और चार अक्टूबर को रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस बार कांग्रेस में टिकट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या ज्यादा है। 90 सीटों पर करीब 27,00 दावेदारों ने कांग्रेस से टिकट पाने के लिए आवेदन किया है। हालांकि, कांग्रेस सिर्फ जिताऊ कैंडिडेट को ही टिकट देगी और ऐसे दावेदारों पर ही दांव लगाएगी, जो पार्टी को जीत दिला सकें।

ईश्वर सिंह की बात करें तो उन्होंने साल 2019 का विधानसभा चुनाव गुहला विधानसभा सीट से जीता था। कहा जा रहा है कि कांग्रेस विधानसभा चुनावों में ईश्वर सिंह पर बड़ा दांव खेल सकती है और उन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story