Logo
हरियाणा विधानसभा चुनाव : जेजेपी और आजाद समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जेजेपी और आजाद समाज पार्टी गठबंधन ने कुल 19 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

Haryana Assembly Election:  हरियाणा विधानसभा चुनाव : जेजेपी और आजाद समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जेजेपी और आजाद समाज पार्टी गठबंधन ने कुल 19 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। 15 में जेजेपी तो 4 सीट में आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवारों का नाम जारी किया गया है।  

विधानसभा सीट               उम्मीदवार 
उचाना विधानसभा सीट     - दुष्यंत चौटाला
डबवाली विधानसभा सीट    - दिग्विजय चौटाला
जुलाना विधानसभा सीट      - अमरजीत ढांडा
दादरीविधानसभा सीट   - राजदीप फौगाट
गोहाना विधानसभा सीट   - कुलदीप मलिक
बावल विधानसभा सीट-    रामेश्वर दयाल
मुलाना विधानसभा सीट   - डॉ रविंद्र धीन
रादौर विधानसभा सीट   - राजकुमार बुबका
गुहला विधानसभा सीट-   कृष्ण बाजीगर
जींद विधानसभा सीट- इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत
नलवा विधानसभा सीट- विरेंद्र चौधरी
तोशाम विधानसभा सीट- राजेश भारद्वाज
बेरी विधानसभा सीट- सुनील दुजाना सरपंच
अटेली विधानसभा सीट- आयुषी अभिमन्यु राव
होडल विधानसभा सीट- सतवीर तंवर


आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से उम्मीदवार और विधानसभा सीट 

सढौरा विधानसभा सीट से सोहेल को उम्मीदवार बनाया गया है। 
जगाधरी विधानसभा सीट से डॉ अशोक कश्यप को उम्मीदवार बनाया गया है। 
सोहना विधानसभा सीट से विनेश गुर्जर को उम्मीदवार बनाया गया है। 
पलवल विधानसभा सीट- हरिता बैंसला को उम्मीदवार बनाया गया है। 

 

 

दरअसल, जेजेपी को विधानसभा चुनाव से  पहले कई बड़े झटके लगे। उनकी पार्टी के कई विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, इसके बाद भी जेजेपी को फर्क नहीं पड़ा और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी एक बार फिर किंगमेकर बनेगी और प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

बीजेपी ने जेजेपी के साथ मिलकर बनाई थी सरकार

बता दें कि साल 2019 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने जजपा के साथ गठबंधन कर अपनी सरकार बनाई थी। जजपा ने 10 सीटें हासिल की थी। हालांकि, साढ़े चार साल बाद दोनों पार्टियों का यह गठबंधन टूट गया और जजपा बीजेपी से अलग हो गई। जजपा का दावा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी और एक बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। 

 

5379487