Karnal Bypoll Result 2024: हरियाणा लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। कुल दस लोकसभा सीटों में से पांच-पांच सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, करनाल विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जीत लगभग पक्की हो चुका है।

पिछली बार से 20 हजार वोट ज्यादा मिले- त्रिलोचन सिंह

करनाल उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह ने अपनी हार मान ली है। त्रिलोचन सिंह करीब 41,483 वोट से पीछे चल रहे हैं। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि मुझे जनता ने पूरा सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार से 20 हजार वोट ज्यादा मिले, मुझे जनता ने पूरा सहयोग दिया।

उपचुनाव के लिए 57.90 प्रतिशत हुआ था मतदान

बता दें कि हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट पर 25 मई को उपचुनाव हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक, करनाल उपचुनाव के लिए 57.90 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच देखा गया। इस विधानसभा सीट पर बीजेपी की तरफ से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी चुनावी मैदान में थे, जो 40 हजार वोटों से जीतते हुए दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि करनाल विधानसभा में पंजाबी वोट सबसे ज्यादा है। इस सीट पर पूर्व सीएम मनोहर लाल विधायक रहे थे। सीएम पद छोड़ने के बाद ही उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसके पार्टी ने मनोहर लाल को करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया और करनाल विधानसभा पर नायब सैना को प्रत्याशी बनाया गया है। ऐसे में इस बार करनाल विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन मनोहर लाल सीएम नायब सैनी को पंजाबी समुदाय का वोट दिलाने में कामयाब रहे।