Logo
हरियाणा हिसार के ऋषि नगर में रविवार सुबह तेंदुआ आने की सूचना के बाद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना के बाद वन्य प्राणी विभाग की टीम प्रशासनिक अमले के बाद मौके पर पहुंची। पकड़ में आने के बाद दो बार भागने में सफल रहे तेंदुए को आखिरकार नौ घंटे की कड़ी मशक्त के बाद पकड़ लिया। जिससे लोगों के साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

Leopard In Hisar। हिसार के ऋषि नगर में रविवार सुबह दिखाई दिए तेंदुए को रेस्क्यू टीमों ने करीब नौ घंटे की कड़ी मशक्त के बाद काबू कर लिया। जिससे सुबह से दशहत के चलते अपने घरों में दुबके लोगों ने राहत की सांस ली। पकड़े में आने से पहले तेंदुओ रेस्क्यू टीम की पकड़ में आने से पहले न केवल दो बार भागने में सफल रहा, बल्कि टीम के एक सदस्य पर हमला कर उसे घायल भी किया। 

ऐसे चला घटनाक्रम  

सुबह एक शिक्षण संस्था के पास घर के सामने एक महिला सफाई कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को तेंदुए की शक्ल का जानवर दिखाई दिया तो वह चिल्लाया, भागो बहन, भागो यहां शेर आया हुआ है। शोर सुनकर महिला भागकर अपने घर के अंदर चली गई। देखते ही देखते यह सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई तथा सूचना मिलने के बाद पुलिस व वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सूचना को पुख्ता करने के लिए प्रशासनिक अमले ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले तथा तेंदुआ आने की सूचना के बाद तलाश शुरू कर दी। इसके साथ ही पुलिस ने तेंदुआ आने की बात एनाउस करते हुए लोगों को अपने घरों के अंदर रहने की हिदायत दी, ताकि तेंदुआ किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचा सके। तेंदुए के डर से लोगों में दशहर फैल गई तथा अपने घरों में छुपे रहे। समाचार लिखे जाने तक तेंदुए को पकड़े के प्रयास जारी थे।

पहले प्रयास: जाल में आया और हमला कर फरार

स्टेट डिजास्टर की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए आसपास जाल बिछाए। कड़ी मशक्त के बाद तेंदुआ जाल में फंसा, परंतु टीम के एक सदस्य पर हमला कर फरार हो गया। जिससे लोगों में दशहत बढ़ गई। इसके बाद तेंदुआ एक मकान के बाथरूम में जाकर छुप गया। टीम ने उसे दूसरे बाद भी अपने जाल में फंसाया, परंतु तेंदुआ टीम को चकमा देकर फिर से फरार हो गया। स्टेट डिजास्टर की टीम प्रशासनिक अमले के साथ मिलकर तेंदुओं को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।

दशहत से लोग घरों में दुबके

संडे का दिन ऋषि नगर के लोगों के लिए दशहत का दिन रहा। सुबह तेंदुआ आने की सूचना के बाद लोग डर के मारे अपने घरों में दुबक गए। लोगों को जब टीम के एक सदस्य पर हमला करने और दो बार जाल से छुड़कर फरार होने की जानकारी मिली तो उनका डर और बढ़ गया।

घनी आबादी व पॉश इलाकों में से एक

ऋषि नगर हिसार के घनी आबादी वाली क्षेत्रों में से एक है। अधिकर कोचिंग सेंटर और अस्पताल इसी क्षेत्र में है। बस स्टैंड, बाजार, रेलवे स्टेशन, सिविल अस्पताल, अनाज मंडी के नजदीक होने के कारण बाहर से आने वाले मध्यम व छोटे तबके के लोग इसी क्षेत्र में रहना पंसद करते हैं।

5379487