School Local Holiday: हरियाणा में स्कूलों के लिए लोकल हॉली-डे का शेड्यूल जारी, इन त्योहारों पर होगी छुट्टी

School Local Holiday: हरियाणा सरकार ने स्कूलों में लोकल हॉली-डे का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल राज्य के शिक्षा विभाग जारी की गई है। इस बार राज्य के सभी स्कूलों में 4 लोकल हॉली-डे होंगे, जिसमें बुद्ध पूर्णिमा, हरियाली तीज, छोटी दीपावली के साथ शहीद उधम सिंह जयंती पर हॉली-डे की घोषणा की गई है। शिक्षा विभाग ने इन छुट्टियों को लेकर आधिकारिक रूप से ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं।
इन त्योहारों पर रहेगी छुट्टी
23 मई 2024 वीरवार को बुद्ध पूर्णिमा पर लोकल हॉली-डे रहेगा। वहीं, 6 सितंबर शुक्रवार को हरियाली तीज, 31 अक्टूबर गुरुवार को छोटी दीपावली और 26 दिसंबर गुरुवार को शहीद उधम सिंह जयंती पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां
हाल ही में शीतलहर को देखते हुए चंडीगढ़ के स्कूलों की छुट्टियां एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई थी। भीषण ठंड और कोहरे के कारण चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार 28 जनवरी तक कक्षा 5वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल की छुट्टियां एक सप्ताह और बढ़ा दी गई थी।
शिक्षा विभाग के अनुसार, यह नियम सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर समान रूप से लागू होगी। वहीं, स्कूल इन छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं करा रहें हैं। विभाग ने कहा कि कक्षा 6 और उससे ऊपर के छात्रों के लिए ठंड के कारण स्कूल सुबह 9.30 बजे से पहले नहीं खुलने चाहिए और शाम 4 बजे से पहले बंद हो जाने चाहिए।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS