Haryana Lok Sabha Election Result 2024 Updates: लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम के लिए मतगणना आज मंगलवार को सुबह 8 बजे से शुरू हुई। हरियाणा में लोकसभा की कुल 10 सीटें हैं। मतगणना के लिए सभी लोकसभा सीटों में कुल 90 काउंटिंग सेंटर बनाए गए। इसके अलावा करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए अलग से काउंटिंग सेंटर बनाया गया। प्रदेश में इस बार बीजेपी, कांग्रेस, जेजेपी और इनेलो के बीच मुकाबला रहा। वहीं, कांग्रेस और आप गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा।

यहां आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में थी, तो वहीं कांग्रेस 9 लोकसभा सीट पर चुनावी रण में थी। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार बीजेपी का जादू नहीं चल सका। प्रदेश में बीजेपी को पांच सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा। इस बार कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुई पांच सीटों पर जीत हासिल की। हरियाणा लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़े तमाम अपडेट्स...

Haryana Lok Sabha Election Result 2024:

हरियाणा में कांग्रेस के उम्मीदवार जीते

  • सिरसा में कांग्रेस की कुमारी सैलजा 2 लाख 68 हजार 497 वोटों से जीतीं

  • हिसार में कांग्रेस के जयप्रकाश जेपी भाजपा के रणजीत सिंह चौटाला से 63 हजार 381 वोटों से जीते

  • सोनीपत में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी भाजपा के मोहन लाल बडौली से 21 हजार 816 मतों से जीते

  • रोहतक में कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा 3 लाख 45 हजार से अधिक मतों से जीते

  • अंबाला में कांग्रेस के वरुण चौधरी भाजपा की बंतो कटारिया से 49 हजार से अधिक वोटों से जीते

हरियाणा में बीजेपी के उम्मीदवार जीते

  • कुरुक्षेत्र में भाजपा के नवीन जिंदल इंडिया गठबंधन के सुशील गुप्ता से 29 हजार 21 मतों से जीते

  • फरीदाबाद में भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह से 1 लाख 72 हजार 914 मतों से जीते

  • करनाल में भाजपा के मनोहर लाल कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से 2 लाख 32 हजार से अधिक वोटों से जीते

  • भिवानी-महेंद्रगढ़ में भाजपा के धर्मबीर सिंह कांग्रेस के राव दान सिंह से 40 हजार से अधिक वोटों से जीते

  • गुरुग्राम से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस के राज बब्बर से 75 हजार 79 मतों से जीते

सिरसा से कांग्रेस की जीत, पांच पर बीजेपी आगे

  • सिरसा में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा 2 लाख 68 हजार 497 मतों से जीतीं

  • अंबाला में कांग्रेस के वरुण चौधरी भाजपा की बंतो कटारिया से 47 हजार 60 वोट से आगे

  • करनाल में भाजपा के मनोहर लाल कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से 2 लाख 19 हजार 156 वोटों से आगे

  • भिवानी-महेंद्रगढ़ में भाजपा के धर्मबीर सिंह कांग्रेस के राव दान सिंह से 40 हजार 809 मतों से आगे

  • फरीदाबाद में भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह से 1 लाख 67 हजार 538 मतों से आगे

  • गुरुग्राम से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस के राज बब्बर से 73 हजार 675 मतों से आगे

  • हिसार में कांग्रेस के जयप्रकाश जेपी भाजपा के रणजीत सिंह चौटाला से 62 हजार 284 वोटों से आगे

  • कुरुक्षेत्र में भाजपा के नवीन जिंदल इंडी गठबंधन के सुशील गुप्ता से 30 हजार 86 मतों से आगे हुए।

  • रोहतक में कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा 4 लाख 41 हजार 21 मतों से आगे चलकर सबसे बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं।

  • सोनीपत में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी भाजपा के मोहन लाल बडौली से 21 हजार 94 मतों से आगे

BJP 6 सीटों पर आगे

हरियाणा में भाजपा 10 में से 6 सीटों पर आगे हो गई है। कुरूक्षेत्र से नवीन जिंदल, करनाल से मनोहर लाल खट्‌टर, सोनीपत से मोहन बड़ौली, भिवानी-महेंद्रगढ़ से चौधरी धर्मबीर और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर के बाद राव इंद्रजीत भी आगे हो गए हैं।

दोपहर 1 बजे तक की स्थिति

बीजेपी

करनाल- मनोहर लाल खट्‌टर 136298 वोटों से आगे
कुरुक्षेत्र- नवीन जिंदल 3413 वोटों से आगे
सोनीपत- मोहन लाल बड़ौली 13602 वोटों से आगे
भिवानी-महेंद्रगढ़- धर्मबीर सिंह 18719 वोटों से आगे
फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर 104285 वोटों से आग

कांग्रेस- 5

रोहतक- दीपेंद्र हुड्‌डा 160343 वोटों से आगे
अंबाला- वरुण चौधरी 22037 वोटों से आगे
सिरसा- कुमारी शैलजा 155826 वोटों से आगे
हिसार- जयप्रकाश 13018 वोटों से आगे
गुरुग्राम- राज बब्बर 13698 वोटों से आगे

यहां देखें किस सीट से कौन उम्मीदवार आगे

करनाल से कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा आगे।

कुरुक्षेत्र से इंडिया अलांयस के सुशील गुप्ता आगे।

रोहतक से कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्‌डा आगे

अंबाला से कांग्रेस के वरुण चौधरी आगे

गुरुग्राम से कांग्रेस के राज बब्बर के आगे

सोनीपत से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी आगे

सिरसा से कांग्रेस की कुमारी सैलजा आगे

भिवानी-महेंद्रगढ़ से बीजेपी के धर्मबीर सिंह आगे

फरीदाबाद से बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर आगे

हिसार से बीजेपी के रणजीत चौटाला आगे

अंबाला में बीजेपी प्रत्याशी बंतो कटारिया पीछे 

अंबाला से कांग्रेस के वरुण चौधरी 16437 वोटों के साथ पहले स्थान पर बढ़त बनाएं हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी बंतो कटारिया 12013 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रही हैं। करनाल में दिव्यांशु बुद्धिराजा आगे चल रहे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल दूसरे स्थान पर हैं। इसी प्रकार रोहतक में भी कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा और गुरुग्राम लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस के राज बब्बर आगे चल रहे हैं। बता दें कि हरियाणा में 8 लोकसभा सीटों से मिल रहे रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे चल रही हैं।

रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा पीछे

हरियाणा के रोहतक से पहला रुझान आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा पीछे चल रहे हैं।

मनोहर लाल पीछे, सुशील गुप्ता आगे

हरियाणा के शुरुआती रुझानों में करनाल लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम मनोहर लाल पीछे चल रहे हैं। वहीं, कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुशील गुप्ता आगे हैं। कुरुक्षेत्र में बीजेपी से नवीन जिंदल और इनेलो से अभय चौटाला प्रत्याशी हैं। 

हरियाणा लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू

हरियाणा लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। एजेंट्स की मौजूदगी में EVM निकाली गईं। सबसे पहले बैलेट्स पेपर की काउंटिंग हो रही है। मतगणना केंद्रों में खासे सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। थोड़ी देर में रुझान सामने आने लगेंगे। 

इस बार कम हुई वोटिंग

वहीं, इस बार हरियाणा लोकसभा चुनाव में पिछले चुनावों के मुकाबले वोटिंग भी कम हुई। हरियाणा में 2019 लोकसभा चुनाव में 70.34% मतदान हुआ था, जबकि इस बार यह आंकड़ा 64.80 प्रतिशत रहा। ऐसे में इस बार 5.54 प्रतिशत वोटिंग कम हुई।

हरियाणा लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के आंकड़े

हरियाणा में 2019 में सभी 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया था, लेकिन एग्जिट पोल में इस बार बीजेपी को दो से तीन सीटों का नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में बीजेपी के वोट शेयर में भी गिरावट हुई है।

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, हरियाणा में बीजेपी को 6-8 सीटें मिल रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 2 से 4 सीटें मिलने की अनुमान है।

इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स के मुताबिक, हरियाणा में बीजेपी को 7 और कांग्रेस को 3 सीटें मिल रही हैं।
टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में बीजेपी को 7 और कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं।

रिपब्लिक-मैट्रिज और पी मार्क के मुताबिक, बीजेपी को 8 और इंडिया गठबंधन को 2 सीटें मिल सकती हैं।
न्यूज 24- टुडेज चाणक्या के मुताबिक, प्रदेश में बीजेपी को 6 और कांग्रेस 4 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी का हुआ विरोध

बता दें कि प्रदेश में इस बार बीजेपी को किसानों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। प्रदेश में बीजेपी उम्मीदवारों का जगह-जगह विरोध भी हुआ। इसको लेकर भी हरियाणा में बीजेपी का नुकसान होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। एग्जिट पोल में बीजेपी को इस बार नुकसान होता दिखा। पिछली बार बीजेपी ने सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार बीजेपी को एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, दो से तीन सीट का नुकसान होता दिखा। हालांकि, कुछ ही घंटे बाद ये साफ हो जाएगा की नतीजा किसके पक्ष में जा रहा है।