Sonipat। गांव गढ़ी बिंधरौली में एक नीलगाय संदिग्ध हालात में घायल हो गई। मौके पर हेल्पिंग हैन्डस फॉर ह्यूमैनिटी सोसायटी की टीम पहुंचीं और नीलगाय को लेकर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित उपचार केंद्र पहुंचीं। जहां पर नीलगाय का इलाज जारी है। सोसायटी के अनुसार नीलगाय को गोली मारी गई थी। इस संदर्र्भ में सोसायटी की ओर से पुलिस को सूचित कर दिया गया है। सोसायटी प्रधान के अनुसार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे टीम के सदस्य

हेल्पिंग हैन्डस फॉर ह्यूमैनिटी सोसायटी के प्रधान एडवोकेट जयंत कुमार भौरिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव गढ़ी बिंधरौली में एक नीलगाय बुरी तरह से जख्मी है। सूचना देने वाले ने यह भी बताया था कि गाय को गोली मार गई है। इस पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचें तो नीलगाय गंभीर रूप से जख्मी हालत में पड़ी मिली थी। इसके बाद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जयंत कुमार के अनुसार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं जख्मी नीलगाय को वे अपनी साथ इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित उपचार केंद्र पर लाए, जहां पर नीलगाय का उपचार किया जा रहा है। इस दौरान टीम के सदस्य रिंकू, रोहित, विकास, नवीन, सचिन, अमित आदि मौजूद रहे।

अभी कारणों का खुलासा नहीं, लोगों में रोष

नील गाय को गोली क्यों व किसने मारी अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया। नील गाय को गोली मारने से पशु प्रेमी संगठनों व आम लोगों ने रोष प्रकट किया। पशु प्रेमी संगठनों ने समाज से पशुओं के साथ क्रुरता करने वालों लोगों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया, ताकि पशुओं को लुप्त होने से बचाया जा सके।