CM Saini New Cabinet: हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार की नई कैबिनेट का गठन को हो गया है। ये देश की पहली ऐसी कैबिनेट है, जिसमें किसी भी मंत्री के खिलाफ कोई आपराधिक केस नहीं है और सैनी समेत सभी 14 मंत्री करोड़पति है। ये हम नहीं कह रहे। बल्कि, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 

दरअसल, शुक्रवार को यह रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि सीएम नायब सिंह समेत 14 मंत्रियों में से किसी के भी खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है और सैनी के मंत्रिमंडल में कोई डॉक्टर है तो कोई पत्रकार है। सीएम की कैबिनेट में तीन मंत्रियों 12 वीं पास हैं और 11 ने ग्रेजुएटड या उससे ज्यादा शिक्षा प्राप्त करने वाले है। कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा पेशे से डेंटल सर्जन हैं। वहीं कृष्ण कुमार बेदी के पास भूगोल में एमएससी की डिग्री है। इसके अलावा मंत्री गौरव गौतम के पास मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री है। रिपोर्ट की मानें, तो सभी मंत्रियों की औसत संपत्ति 30.82 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

सीएम नायब सिंह सैनी के पास है पांच करोड़ से ज्यादा की संपत्ति 

रिपोर्ट की मानें, तो सीएम नायब सिंह सैनी ग्रेजुएट हैं और उनके पास संपत्ति 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज के पास करीब 1.49 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं विधायक से मंत्री बने विपुल गोयल के पास 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री आरती राव (Arti Rao) के पास 68 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

सबसे ज्यादा श्रुति चौधरी के पास हैं संपत्ति 

रिपोर्ट दावा किया गया है कि सैनी के मंत्रियों में सबसे ज्यादा संपत्ति  श्रुति चौधरी की है। उनके पास 134.56 करोड़ रुपये की संपत्ति है। श्रुति चौधरी चौधरी बीजेपी की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी है और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती है। वह तोशाम विधासभा सीट से विधायक है। वहीं सैनी के मंत्री श्याम सिंह राणा के पास सबसे कम संपत्ति है। उनके पास केवल 1.16 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

ये है सैनी के मंत्री

-अनिल विज

-कृष्ण लाल पंवार

-राव नरबीर सिंह

-महिपाल धांडा

-विपुल गोयल

-अरविंद कुमार शर्मा

-श्याम सिंह राणा

-रणबीर सिंह गंगवा

- कृष्ण कुमार बेदी

-श्रुति चौधरी

-आरती सिंह राव

-राजेश नगर गुर्जर

-गौरव गौतम 

बीजेपी ने तीसरी बार बनाई हरियाणा में सरकार

बता दें कि हाल ही में हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुआ है। बीजेपी ने तीसरी बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाई है। गुरुवार को सीएम सैनी ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली है। उनकी कैबिनेट में 13 मंत्रियों को शामिल किया गया है।