Om Prakash Chautala Death: हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के निधन पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ओपी चौटाला के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है। वहीं प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने चौटाला के निधन को देश और हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति बताया है। इसके अलावा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने भी दुख जताया है।
दरअसल, पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्हें ओम प्रकाश चौटाला के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीति में चौटाला कई वर्षों तक सक्रिय रहे और उन्होंने चौधरी देवीलाल के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जताई।
सीएम नायब सिंह सैनी ने किया ट्वीट
सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- इनेलो सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की है। उनका निधन देश और हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है। वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन से हरियाणा की राजनीति का एक अध्याय समाप्त हो गया है।हरियाणा की राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी जताया दुख
हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि चौटाला से उनके पारिवारिक संबंध रहे और उन्होंने अपने मुख्यमंत्रितत्व कल में प्रदेश के विकास में काफी योगदान दिया।
मनोहर लाल खट्टर ने भी जताया दुख
वहीं हरियाणा के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा प्रदेश के विकास में उनके अहम योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला ने भी जताया दुख
इसके अलावा कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर दुख जताया है
ये भी पढ़ें- इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला नहीं रहे