पीएम मोदी ने गोहाना रैली को किया संबोधित: बोले- कांग्रेस आंखों में धूल झोंकती है, हमने 24 फसलों पर दी MSP

PM Modi Rally in Gohana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के गोहाना में रैली की है। इसके लिए 25 एकड़ में काफी बड़ा पंडाल बनाया गया है, चलिए बताते हैं पीएम मोदी ने क्या कहा।;

Update: 2024-09-25 05:32 GMT
PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
  • whatsapp icon

PM Modi Rally in Gohana: हरियाणा विधानसभा चुनाव सिर पर आ गया है। महज 10 दिन बाद हरियाणा में जनता वोट डालेगी और अपना प्रतिनिधित्व चुनेगी। इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों हरियाणा की कुर्सी पर बैठने के लिए भरपूर कोशिश में लगी है। इस कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के गोहाना में चुनावी रैली की है। इस दौरान पीएम मोदी एक साथ 22 विधानसभा सीटों को साधने का काम किया है। इसके लिए 25 एकड़ जमीन पर पंडाल लगाया गया है। वहीं, जनता के बैठने के लिए 22 हजार कुर्सियां भी लगाई गई है। चलिए बताते हैं पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए क्या कहा।

कांग्रेस की सरकार में प्रदेश को लूटा गया

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है और जब हाईकमान भ्रष्टाचारी होता है, तो नीचे लूट का खुला लाइसेंस मिल ही जाता है। याद कीजिए 10 साल पहले जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, तब कैसे ​प्रदेश को लूटा गया था। यहां किसानों की जमीनों को लूटा गया, प्रदेश को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था। आप भी जानते हैं, जहां भी कांग्रेस को मौका मिला, जहां-जहां कांग्रेस ने पैर रखा, वहां भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद पक्का है। भारत के सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार पैदा करने वाली, पालने-पोसने वाली कांग्रेस है। 

'हमने 24 फसलों पर दी एमएसपी की गारंटी'

हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों से 24 फसलें MSP पर खरीदने का फैसला लिया। लेकिन जब यहां कांग्रेस की सरकार थी, तो MSP पर फसलें खरीदने से सबसे ज्यादा नफरत करती थी। यही कांग्रेस की सच्चाई है, जो हरियाणा के किसान को जरूर जाननी चाहिए। बीते 10 साल से हरियाणा में भाजपा की सरकार है। हमारी सरकार पर, हमारे मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगे। यहां भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में खर्ची और पर्ची को बंद किया।

हरियाणा की वीर माताओं की हजारों संतानें आज बॉर्डर पर हैं। कांग्रेस की कुनीति से निकले पत्थर हरियाणा की संतानों पर फेंके जाते थे। आज जब जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण मतदान होते हैं, तो सबसे ज्यादा खुशी हरियाणा की वीर माताओं को होती हैं, लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों को जम्मू-कश्मीर में शांति पसंद नहीं है।

हरियाणा चुनाव से पहले पीएम मोदी की दूसरी रैली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी की रैली में सुरक्षा चाक-चौबंद होने वाला है। एसपीजी ने एक दिन पहले ही गोहाना के रैली वाले क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक ना हो जाए। इस रैली में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होने वाले हैं। हरियाणा में भाजपा के लिए पीएम मोदी की रैला संजीवनी साबित हो सकती है। पीएम मोदी की हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह दूसरी रैली होने वाली है। इससे पहले पीएम मोदी ने 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया था।

रैली को लेकर क्या रही तैयारियां

पीएम मोदी आज गोहाना से 3 जिलों के कुल 22 विधानसभा सीटों को साधने वाले हैं, जिनमें रोहतक, सोनीपत व पानीपत जिला शामिल है। यह रैली पानीपत-रोहतक स्टेट हाईवे पर सेक्टर 13-14 के ग्राउंड पर होने वाली है। रैली के दौरान लोगों को बैठने के लिए कुल 8 ब्लॉक बनाए गए हैं। महिला और पुरुष के बैठने के लिए अलग व्यवस्था की गई है। यहां 3 हेलीकॉप्टर उतरने की व्यवस्था है। जनता भी पीएम मोदी को अपने क्षेत्र में सुनने के लिए काफी उत्सुक हैं और उन्हें प्रधानमंत्री से काफी उम्मीद भी है। बता दें कि पीएम मोदी ने 4 महीने पहले भी लोकसभा चुनाव के दौरान गोहाना में रैली की थी।

ये भी पढ़ें:- हरियाणा विधानसभा चुनाव: जीत की राह में बागी नेता बने रोड़ा, मान मनौव्वल नहीं आ रही काम, नेताओं की बढ़ी टेंशन

Similar News