Haryana News: पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को नमो ऐप के माध्यम से करेंगे संबोधित, CM सैनी बोले- चुनाव में जीत पक्की

Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौर में जहां पार्टी के तमाम नेता जनता को साधने की जुगत में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो ऐप के जरिये संबोधित करने वाले हैं। इसकी घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री सीएम नायब सिंह सैनी ने की है। सीएम सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं से इसमें शामिल होने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से भाजपा कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए दिशा-निर्देश मिलने की संभावना है।
आगामी चुनावो के लिए मिलेगी नई दिशा
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को नमो एप के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सीएम सैनी ने ज्यादा से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं से संबोधन से जुड़ने का आग्रह किया है। सीएम सैनी का कहना है कि प्रधानमंत्री का संबोधन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा। सैनी ने बताया कि नमो एप के माध्यम से प्रधानमंत्री डबल इंजन वाली सरकार के फायदों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
#WATCH कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "26 सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा के सभी कार्यकर्ताओं को नमो ऐप पर संबोधित करने वाले हैं...मेरा सभी से आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में नमो ऐप पर जुड़कर प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को सुनें..." pic.twitter.com/OABGu00rvo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 22, 2024
प्रधानमंत्री का यह संबोधन सभी कार्यकर्ताओं के लिए लाभदायक होगा। इस संबोधन से भाजपा के कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए नई दिशा मिलेगी। ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस संबोधन के जरिये केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास के कामों पर भी विशेष चर्चा हो सकती है।
Also Read: हिसार में 28 को मोदी की रैली के बाद प्रदेश में एकतरफा होगा मौहाल, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार
हरियाणा की राजनीतिक को मिलेगी मजबूती
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह भी कहना है कि यह संबोधन हरियाणा की राजनीतिक दिशा को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। इस संबोधन से कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। सीएम सैनी ने कहा, उन्हें उम्मीद है भी कार्यकर्ता नमो ऐप के जरिए इस संबोधन को सुनेंगे और इससे लाभान्वित होंगे।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS