Tourist Spots in Punjab: आप अगर दिल्ली या हरियाणा में रहते हैं और कम बजट में इन गर्मियों की छुट्टियों को एंजॉय करना चाहते हैं, तो आप पड़ोसी राज्य पंजाब में भी जा सकते हैं। पंजाब में कई दर्शनीय स्थल हैं, जहां देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। यह राज्य सिखों की नगरी के नाम से भी जाना है। पंजाब पर्यटक स्थलों के अलावा अपनी भोजन संस्कृति और इतिहास के लिए भी जाना जाता है। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ आकर यहां का आनंद उठा सकते हैं

जालंधर के दर्शनीय पर्यटक स्थल

जालंधर शहर

पंजाब का जालंधर शहर धूमने के लिए एक बेस्ट विकल्प है। इस खूबसूरत शहर में आप देवी तलाब, मंदिर, वंडरलैंड थीम पार्क, सेंट मैरी केड्रल, चर्च, निक्कू पार्क, इनाम नासिर मस्जिद, रंगीला पंजाब हवेली, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी और माता शीतला मंदिर में घूमने के लिए जा सकते हैं। यह जगह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। कहा जाता है कि यहां पर हर साल लगभग लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। हरियाणा आप यहां कुछ ही घंटों में पहुंच सकते है और यहां पर रुकने के लिए भी आपको कम पैसे ही खर्च करने पड़ेंगे।

पटियाला के दर्शनीय पर्यटक स्थल

पटियाला के पंजाब का  चौथा सबसे बड़ा शहर माना जाता है और यह पर्यटन स्थलों का केंद्र भी है। इस शहर में आप किला आंद्रोन, मोती बाग पैलेस, शीश महल और रंग महल का  शानदार दृश्य का अनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर दरबार हॉल, किला मुबारक कॉम्पलेक्स, काली मंदिर, बीर मोती बाग और लछमण झूला का भी मजा ले सकते हैं। तो अगर आप हरियाणा में घूमकर बोर हो गए हैं, तो कुछ ही घंटों का सफर तय कर यहां एक बार जरूर जाएं।

अमृतसर शहर में बेस्ट पर्यटक स्थल

आप अगर पंजाब में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अमृतसर को अपने प्लान में जरूर शामिल करें। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर में दिन की शुरुआत गुरुद्वारों के आध्यात्मिक प्रार्थना के साथ होती है। अमृतसर के हरमिंदर साहिब के नाम से इस मशहूर स्वर्ण मंदिर में हर साल लगभग लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं।

यह सिख धर्म का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है। यह शहर भारतीय इतिहास में दुखद घटना जलियांवाला बाग हत्याकांड और बाघा बॉर्डर के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा यह शहर शॉपिंग के लिए भी काफी फेमस है, यहां के हॉल बाजार में आप एक से बढ़कर एक पारंपरिक कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं।

पठानकोट की फेमस जगह

पठानकोट पंजाब राज्य में हिमाचल प्रदेश के सीमा पर स्थित एक खूबसूरत शहर है। यहां आपको कई बेहतरीन पर्यटक स्थल देखने को मिल जाएगा। कहा जाता है कि इस पूरे शहर में भारत के विभाजन की यादें, स्वादिष्ट पराठों और लस्सी की महक फैली हुई है। पठानकोट के घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल फेमस है। यहां पर आप काठगढ़ किला, मुक्तेश्वर मंदिर, काठगढ़ मंदिर, चक्की बैंक, नूरपुर किला, त्रिवेणी घाट, डलहौजी और खजियार जैसे जगहों पर आप घूम सकते हैं। 

Also Read: हरियाणा के इन शानदार जगहों पर अवश्य जाएं, दोगुना हो जाएगा छुट्टियों का मजा

आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा

आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा

पंजाब में सिखों के प्रमुख धार्मिक स्थलों में आनंदपुर साहिब गुरुद्वारे काफी फेमस है। माना जाता है की गुरु गोविंद सिंह ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा यही पर व्यतीत किया था और इस पवित्र जगह पर उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना भी की थी। इस गुरुद्वारे को लेकर मान्यता यह है कि लोग अपनी अरदास लेकर यहां आते हैं और मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती है। यही नहीं बल्कि गुरुद्वारे की भव्य सुंदरता और पहाड़ों का मनोरम दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। इसे पंजाब का  प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है।