Logo
बिग बॉस के घर से दिग्विजय राठी के बाहर होने पर रजत दलाल के प्रशंसक चिंतित थे कि कहीं उनके साथ भी खेला न हो जाए। शायद यही वजह है कि बिग बॉस के सुपर बॉस ने बड़ा हिंट दिया है, जिससे रजत के प्रशंसकों का खुश होना लाजमी है।

देश का सबसे बड़ा रियल्टी शो बिग बॉस 18 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। आज के एपिसोड में एक घरवाला बेघर होने वाला है। बताया जा रहा है कि दिग्विजय राठी आज एविक्ट हो जाएंगे। ऐसे में उनके प्रशंसकों का निराश होना लाजमी है। खास बात है कि दिग्विजय राठी के अलावा रजत दलाल को भी सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। दिग्विजय राठी और रजत दलाल, दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं। ऐसे में प्रशसंकों को डर लग रहा है कि कहीं दिग्विजय राठी की तरह रजत दलाल के साथ भी खेला न हो जाए। शायद इन्हीं कारणों के चलते बिग बॉस के सुपर बॉस ने ऐसा संकेत दे दिया है, जिससे रजत दलाल के प्रशंसकों के चेहरे पर रौनक आ गई है।

रजत दलाल को मिला 24 ऑवर स्टार का खिताब

रजत दलाल के इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया गया है। इसमें जियो सिनेमा और बिग बॉस के 24 ऑवर चैनल का लोगो लगा है। दावा किया गया है कि रजत दलाल को 24 HR Star का खिताब दिया गया है। इस पोस्टर को देखकर प्रशंसकों का भरोसा बढ़ गया है कि न केवल बिग बॉस के टॉप 5 कंटेस्टेंट में शामिल होंगे बल्कि विजेता बनकर ट्रॉफी भी जीतेंगे। प्रदीप जाट ने लिखा कि रजत भाई टॉप पर है। अभिराम ने लिखा कि रजत को 36 बिरादरियों का प्यार मिल रहा है। वहीं ऋषि ने लिखा कि फुल स्पोर्ट। इसी प्रकार अन्य यूजर्स भी रजत के समर्थन में कमेंट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बिग बॉस में दो हरियाणवी भिड़े: रजत दलाल और दिग्विजय राठी आमने-सामने, थारा भाई जोगेंद्र ने एल्विश के खिलाफ खाेला मोर्चा

रजत दलाल के समीकरणों से बिग बॉस भी खुश

रजत दलाल को समीकरण किंग के रूप में पहचाना जाने लगा है। रजत दलाल ऐसा समीकरण बनाते हैं, जो कि न केवल कंटेस्टेंट और दर्शकों को बल्कि बिग बॉस को भी खासे पसंद आते हैं। बीते एपिसोड में टाइम गॉड के लिए टास्क हुआ, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड की जिम्मेदारी रजत दलाल को दी गई थी। दर्शकों को लगा कि रजत दलाल समीकरण बनाकर करण मेहरा की बजाए विवियन ग्रुप के किसी मेंबर को टाइम गॉड बनाने में मदद करेगा। लेकिन, आखिरी समय में रजत दलाल ने श्रुतिका को विजेता घोषित कर दिया। इस बात पर इशा भी नाराजगी जाहिर करती दिखी थी। इशा ने कहा था कि अगर आपने लूप प्वाइंट ढूंढ लिया था, तो श्रुतिका को विजेता नहीं बनाना था।

इस पर रजत ने स्पष्ट किया था कि भले ही करण से दुश्मनी है, लेकिन इसके लिए किसी दूसरे के साथ नाइंसाफी नहीं कर सकता। उनकी इसी बात ने न केवल उनके प्रशसंकों बल्कि उनके आलोचकों का भी दिल जीत लिया था।

jindal steel jindal logo
5379487