Logo
बीजेपी नेता रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ विधानसभा से टिकट मिले बिना ही नामांकन कर दिया था, इसके बाद पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। अब उन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी उथल पुथल मची है। इस बीच बीजेपी नेता रामबिलास शर्मा ने बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय हमें मान्य है। बता दें कि रामबिलास शर्मा ने टिकट मिलने से पहले बुधवार यानी 11 सितंबर को नामांकन कर दिया था। जिसके बाद पार्टी ने उनकी टिकट काट दी।

रामबिलास शर्मा ने चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान

बीजेपी ने महेंद्रगढ़ विधानसभा से प्रत्याशी के रूप में कंवर सिंह यादव के नाम का ऐलान किया। जिसके बाद रामबिलास शर्मा ने आज गुरुवार को जयराम सदन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने जिस पार्टी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया, अंत में मुझे इस झंडे के साथ रहने दीजिए।

बता दें कि महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट पर बुधवार को रामबिलास शर्मा ने नामांकन किया था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी शर्मा के साथ मौजूद रहे और उन्होंने पार्टी को चेतावनी दी थी। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा था कि अगर रामबिलास शर्मा को टिकट नहीं दिया तो वह पार्टी को उनके अनुसार चलाने का आश्वासन देंगे।

कौन हैं रामबिलास शर्मा

बता दें कि रामबिलास शर्मा पार्टी का एक प्रमुख ब्राह्मण चेहरा हैं, जो 2014 और 2019 के बीच मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री भी थे। हालांकि, रामबिलास शर्मा 2019 का विधानसभा चुनाव हार गए। उन्होंने बीजेपी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें:- Haryana Election 2024: भिवानी विधानसभा सीट को लेकर कांग्रेस ने किया सरेंडर, अब इंडिया गठबंधन के साथी मोर्चा संभालेंगे!

5379487