Painting Of Ram Darbar: हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले में तरह-तरह की हैंडीक्राफ्ट के साथ कई प्रदर्शनी देखने को मिल जाएगी। लेकिन, गुजरात के रहने वाले गोपाल शर्मा की पेंटिंग की सबसे ज्यादा सराहना हो रही है। दरअसल, उन्होंने राम दरबार की पेटिंग बनाई है। यह पेटिंग करने से पहले उन्होंने रामायण का बारिकी से अध्ययन किया और 5 साल की मेहनत के बाद अपनी कल्पना को साकार किया है। खास बात है कि इस पेटिंग की कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो चलिये बताते हैं कि इस अद्भूत पेटिंग की कीमत क्या है।   

राम दरबार की पेटिंग की कीमत 5 करोड़

गोपाल शर्मा बताते हैं कि इस पेटिंग की कीमत 5 करोड़ रुपये है, लेकिन वे इसे बेचना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह पेटिंग राम दरबार की है, जिसमें राजतिलक के बाद दरबार में विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि उनकी श्रीराम के प्रति गहरी आस्था है।  इसलिए वो ये पेंटिंग नहीं बेचना चाहते हैं। इसे बनाने में 5 साल की मेहनत लगी है। पेंटिंग को बनाने से पहले उन्होंने 6 महीने तक रामायण का अध्ययन किया और उसके बाद ही पेंटिंग को बनाया। 6 महीने रामायण पढ़ने के बाद उनके मन में आया कि एक राम दरबार की पेंटिंग बनानी चाहिए। रामायण पढ़ने के बाद भगवान राम में उनकी आस्था बढ़ गई, तो उन्होंने राम दरबार की पेंटिंग बना दी।

राष्ट्रपति से मिला है शिल्प गुरु अवार्ड

उनका कहना है कि उन्होंने अपने जीवन मे बहुत अलग-अलग तरह की पेंटिंग बनाई हैं, लेकिन यह पेंटिंग सबसे अलग है। उन्हें कई नेशनल अवार्ड भी मिल चुके हैं और इस पेंटिंग के लिए उन्हें राष्ट्रपति से शिल्प गुरु का अवार्ड भी मिल चुका है। उन्होंने कहा की पेंटिंग का हुनर उनके पुरखों से चली आ रही है। उनके दादाजी और पिताजी भी पेंटिंग बनाने का काम करते थे।

Also Read: 1857 की क्रांति से जुड़ा हिसार का मंगाली गांव, पढ़िये इसका इतिहास 

लोगों को इस पेटिंग का खासा रिस्पॉन्स मिल रहा

वे पिछले कई सालों से सूरजकुंड मेले में अपना स्टॉल लगाते आ रहे हैं। इस पेंटिंग को लेकर लोगों का भी बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बहुत लोगों ने इस पेंटिंग को खरीदने की कोशिश की, लेकिन किसी को नहीं बेचा। उन्होंने आगे कहा कि इस पेंटिंग को वह खुद अपने घर पर रखना चाहते हैं।