Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में आज रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मौके पर हरियाणा में भी हर तरफ खुशनुमा माहौल बना हुआ है। राम नाम के भक्ति में सब लीन दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश में घरों और मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। प्रदेश के प्रत्येक जिलों में पूजा-पाठ कर प्रसाद वितरण किया जा रहा है। पूरे हरियाणा में शहरों को दीपावली की तरह सजाया गया है। इस बीच सीएम मनोहर लाल करनाल के कर्णेश्वरम मंदिर में पहुंच गए हैं। उन्होंने वहां पूजा अर्चना से पहले कलश रखा। इस दौरान उन्होंने रामसेतु से मंदिर में लाया हुआ पत्थर भी देखा।

आज रात में दीपावली की तरह होगी आतीशबाजी

भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को देखने के लिए 15 हजार जगह पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है। जिसे देखने के लिए हजारों लोगों को भीड़ उमड़ी हैं। जानकारी के मुताबिक आज रात में पूरे हरियाणा के मंदिरों व घरों में दीयों को जलाया जाएगा और आतिशबाजी की जाएगी। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आज का दिन बेहद विशेष और उत्साह का दिन है। 500 साल के इंतजार के बाद आज रामलला के मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व ही कई जिले भगवा रंग से रंग गए।

राम की धुन में थिरकते नजर आए सीएम 

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को कहीं भोग तो कहीं शोभायात्रा निकालकर उत्सव मनाया जा रहा है। चौक-चौराहों पर ध्वज के अलावा लाउडस्पीकर भी लगाए गए हैं। लाउडस्पीकर में श्री राम के भजन चलाए जा रहे है। इस बीच  कर्णेश्वरम मंदिर में पूजा के दौरान सीएम मनोहर लाल भी भजन गाते हुए नजर आए। सीएम राम नाम के धुन में इतना रम गए की वे एक बच्चे को गोद में उठाकर थिरकते हुए नजर आए।

ये भी पढ़ें:- Ayodhya Ram Mandir LIVE: पीएम मोदी ने गर्भगृह में 'पीतांबरधारी' रामलला को किया प्रतिष्ठित, आरती उतार हुए दंडवत, हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा

सीएम ने आगे कहा कि हमारे प्रभु श्री राम आज विराजे हैं, रघुनन्दन विराजे हैं। प्रभु श्रीराम जी को अयोध्या धाम में विराजते देख आज जीवन धन्य हुआ। भारत की पावन भूमि पुनः कृतार्थ हुई, राजा राम की छाया में हम सेवक भी आनंदित हुए। सब आपकी प्रेरणा है प्रिय भगवन, आप के चरणों से पावन हुई सम्पूर्ण धरा सदैव पावन रहे, सदैव आपकी कृपा बनी रहे, यही प्रार्थना है।