Ram Mandir Pran Pratistha पर हरियाणा में जश्न का माहौल,15 हजार स्क्रीन पर दिखेगा लाइव प्रसारण, CM मनोहर लाल करनाल में देखेंगे कार्यक्रम

Ram Mandir Pran Pratistha: आज 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या को भव्य तरीके से सजाया गया है। इस ऐतिहासिक मौके को खास बनाने के लिए देशभर में उत्साह मनाया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के हर राज्यों में विशेष तैयारियां की गई है। इसी कड़ी में हरियाणा के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहरों में जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। बाजार के साथ-साथ घरों को भी लोगों ने सजाया है।
करनाल में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखेंगे सीएम
सड़कें जय श्री राम लिखे झंडे से पटी पड़ी हैं। इतना नहीं दुकानों के दरवाजों पर भी जय श्री राम लिखा गया है। हर तरफ राम के भजन चल रहे हैं। इतना ही नहीं राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को देखने के लिए प्रदेश में 15 हजार जगह पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। सीएम मनोहर लाल आज 11 बजे करनाल के सेक्टर 7 स्थित कर्णेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां पर वह भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्क्रीन पर देखेंगे।
मंदिरों और घरों को दीयों से सजाया गया
इसके बाद आज रात को पूरे प्रदेश के मंदिरों व घरों में दीपावली की तरह दीयों को जलाया जाएगा और आतिशबाजी भी की जाएगी। भगवान राम के स्वागत के लिए प्रदेशभर में शोभायात्रा व पदयात्रा निकाली जा चुकी हैं। सरकार ने पहले ही सभी सरकारी ऑफिसों में हाफ डे का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही स्कूलों में बच्चों के लिए सरकार की ओर से छुट्टियों का ऐलान किया जा चुका है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर यानी 21 जनवरी को पानीपत में राम भक्तो में उत्साह चरम पर दिखा। कड़ाके की सर्दी के बाद भी पानीपत में श्री राम की शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
ये भी पढ़ें:- रामलला प्राण प्रतिष्ठा: मात्र 84 सेकंड के लिए होगा शुभ मुहूर्त, जानिए कब से शुरू होगी पवित्र घड़ी
160 लोगों प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का मिला न्योता
इस दौरान हर तरफ भजन और जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी। इसके साथ ही आतिशबाजी की भी अद्भुत नजारा देखने को मिला। रात करीब सवा 8 बजे शोभायात्रा डेरा बाबा जोध सचियार पहुंची। इस दौरान CM मनोहर लाल भी शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा में सीएम का जोरदार स्वागत किया गया। अयोध्या में हो रही भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए हरियाणा के 160 लोगों को विशेष तौर से निमंत्रण भेजा गया है। इसमें हरियाणा के प्रमुख साधु संत, खिलाड़ी, समाजसेवा से जुड़े लोग और बड़े कारोबारी शामिल हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS