Logo
हरियाणा सरकार ने सात जिलों में ग्रामीण संवर्धन और महाग्राम योजना के तहत 113 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं पर 121 करोड़ खर्च होंगे। ये परियोजनाएं यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, फरीदाबाद, झज्जर, भिवानी और दादरी में शुरू होंगी। सीएम ने परियोजनाओं को मजूंरी दी है।

Haryana: हरियाणा सरकार ने सात जिलों में ग्रामीण संवर्धन और महाग्राम योजना के तहत 113 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं पर 121 करोड़ खर्च होंगे। ये परियोजनाएं यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, फरीदाबाद, झज्जर, भिवानी और दादरी में शुरू होंगी। सीएम मनोहर लाल ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली उक्त 113 परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की। दो परियोजनाएं महाग्राम योजना के तहत और 108 परियोजनाएं ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत स्वीकृत की गई है। इसके अलावा 3 परियोजनाएं सीवरेज और स्वच्छता के तहत स्वीकृत हैं।

चरखी दादरी और भिवानी में दो परियोजनाओं पर 100.09 करोड़ होंगे खर्च

महाग्राम योजना के तहत स्वीकृत दो परियोजनाओं में जल आपूर्ति योजना बौंद कलां का विस्तार, पंपिंग और डीआई पाइप लाइनें बिछाकर लोहारू नहर से गांव बौंद कलां, बास, बौंद खुर्द में 4 मौजूदा जल कार्यों के लिए पानी उपलब्ध कराना शामिल है। इस पर 69.70 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी तरह से गांव धनाना, जिला भिवानी में सीवरेज सुविधा और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण पर 33.39 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यमुनानगर, झज्जर और फरीदाबाद में सीवरेज और स्वच्छता की 3 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। परियोजनाओं में फरीदाबाद के डिवीजन कार्यालय में 1.49 करोड़ रुपए की लागत से प्रयोगशाला का निर्माण करवाया जाएगा। यमुनानगर में प्रयोगशाला उपकरणों की खरीद सहित नई जिला स्तरीय अपशिष्ट जल परीक्षण प्रयोगशाला पर 1.01 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिला झज्जर के बहादुरगढ़ में शहरी और ग्रामीण जल आपूर्ति के लिए पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग में प्रयोगशाला भवन के निर्माण पर 60.41 लाख खर्च किए जाएंगे।

ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत 108 परियोजनाओं को दी मंजूरी, खर्च होंगे 18.07 करोड़

ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत प्रमुख परियोजनाओं में पंचकूला के ब्लॉक बरवाला के गांव खेतपुराली में एक ट्यूबवेल लगवाने पर 17.42 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। बरवाला ब्लॉक के गांव नग्गल मोगीनंद में ट्यूबवेल लगवाने पर 17.43 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। अंबाला के गांव जैतपुरा में पुरानी क्षतिग्रस्त एसी/पीवीसी पाइप लाइनें की जगह डीआई जल आपूर्ति पाइप लाइनों के बिछाने पर 63.22 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। अंबाला के नारायणगढ़ के गांव कलाल माजरा में पाइप लाइन बिछाने पर 24.98 लाख रुपए और नगावां गांव की कच्ची गलियों में नई जल आपूर्ति पाइप लाइनों पर 21.18 और गांव पुल्लेवाला में पुरानी जल आपूर्ति लाइनों को बदलने पर 24.44 लाख रुपए खर्च होंगे।

पानी की लाइन बदलने पर खर्च होगा इतना पैसा

यमुनानगर के गांव राजपुर की कच्ची गलियों में नई जल आपूर्ति लाइनें बिछाने पर 23.82 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। नारायणगढ़ के सुंदरपुर गांव में नई जल आपूर्ति पाइप लाइनें (बिना ढके) बिछाने व सीवरेज पर 23.36 लाख, गांव शहजादपुर के पानी की आपूर्ति व सीवरेज पर 23.63 लाख रुपए, अंबाला के गांव तंडवाल में मौजूदा पुरानी एसी/पीवीसी जलापूर्ति लाइनों को बदलने व डी.आई बिछाने पर 23.94 लाख रुपए, यमुनानगर के गांव तेवर में जल आपूर्ति पाइप लाइन पर 24.97 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। पंचकूला के (धानी) में जल आपूर्ति पाइप लाइनें और अंबाला के तोका गांव में (एफएचटीसी) जल आपूर्ति पर लाइनों पर 21.98 लाख रुपए, अंबाला मोहरा गांव में एसी/पीवीसी की पुरानी जल आपूर्ति पाइप लाइन को बदलने पर 91.16 लाख रुपए, पंचकूला के टोडा गांव में जल आपूर्ति की लाइनें बिछाने पर 22.36 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यमुनानगर के ब्लाक प्रताप नगर पूर्ण सीवरेज सुविधा और एसटीपी के निर्माण पर 23.87 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

5379487