Jind: जींद की युवती के साथ चंडीगढ़ में मारपीट करते हुए यौन शोषण किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मां व बेटे के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर केस चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि वह चंडीगढ़ के शिक्षण संस्थान के क्वार्टर में रह रही है। दो मई को गुरदासपुर पंजाब निवासी मनकीरत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित उसका 27 मई तक यौन शोषण करता रहा। मनकीरत की मां ने उसके साथ मारपीट की और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मनकीरत तथा उसकी मां के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर चडीगढ़ पुलिस को भेज दी है।

विधवा महिला का किया यौन शोषण, बुरा अंजाम भुगतने की दी धमकी

जींद में शहर थाना इलाके में विधवा महिला का यौन शोषण किया गया। विरोध करने पर महिला को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। महिला ने बताया कि पिछले चार साल से आरोपित उसे यौन शोषण का शिकार बना रहा है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ यौन शोषण करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

झांसे में लेकर दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम

शहर थाना इलाके की एक महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। लगभग चार साल पहले उसका संपर्क गांव नगूरां निवासी राजबीर से हुआ। उसने अपने झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद राजबीर ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। लंबा समय बीत जाने के बाद जब उसने राजबीर पर दबाव डाला तो उसने शादी से मना कर दिया। राजबीर के जानकार गांव मिर्चपुर निवासी सत्यवान ने उसके साथ गाली गलौज की और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर राजबीर व सत्यवान के खिलाफ यौन शोषण करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।