South India Special Train: हरियाणा के रोहतक वासियों को रेलवे एक बड़ी सौगात देने जा रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे की ओर 4 सितंबर को फिरोजपुर कैंट पंजाब से रोहतक होते हुए चेन्नई सेंट्रल तक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की। बता दें कि यह ट्रेन तमिलनाडु के पुरात्ची थलाइवर डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन तक जाएगी। यात्रियों को भीड़ से राहत देने के लिए उत्तर रेलवे ने वन-वे ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रोहतक होते हुए दक्षिण भारत जाने वाली यह तीसरी ट्रेन है।

रोहतक जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव

वन-वे स्पेशल ट्रेन नंबर 04692 रोहतक जंक्शन से शाम 06:04 पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट का ठहराव होगा। रोहतक से 33वां अंतिम स्टेशन पुरात्ची थलाइवर डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल है, जहां 6 सितंबर को दोपहर 12:25 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन लगभग 2300 किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब एक दिन 18 घंटे का समय लेगी।

इन स्टेशनों से होते हुए गुजरेगी ट्रेन

यह गाड़ी फिरोजपुर कैंट, बठिंडा जंक्शन, जाखल जंक्शन, जींद जंक्शन, रोहतक जंक्शन, शकूरबस्ती, दिल्ली सफदरगंज, पलवल, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन, झांसी, भोपाल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, बेतुल, मुलताई, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, रामागुंडम, पेद्दापल्ली, जम्मिकुंता, वारंगल, दोरनाकाल जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, न्यू गुंटूर, तेनाली जंक्शन, निदुबरोलू, बापतला, चिराला, ओंगोले, सिंगरायकोंदा, कवाली, नेल्लोर, गुडूर जंक्शन, नायडूपेटा, सुल्लूरूपेटा और पुरात्ची थलाइवर से होते हुए डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल तक जाएगी।

Also Read: हरियाणा में विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी: रोडवेज के साथ प्राइवेट में भी मान्य होंगे फ्री बस पास, अब लड़के भी कर सकेंगे सफर 

ये दो ट्रेनें भी जाती हैं दक्षिण भारत

दरअसल, रोहतक जिले से दो और ट्रेनें भी हैं जो दक्षिण भारत के लिए जाती है। इसमें एक है अंडमान एक्सप्रेस जो माता वैष्णो देवी कटड़ा से शुरू होकर चेन्नई को जाती है। वहीं, दूसरी ट्रेन नवयुग एक्सप्रेस ये भी माता वैष्णो देवी कटड़ा से तिरुनेलवेली (तमिलनाडु) तक जाती है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि रेल यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए नॉर्थर्न रेलवे ने फिरोजपुर कैंट से एमजीआर सेंट्रल तक वन वे स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, इसलिए ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी।