Player Special Recruitment: हरियाणा सरकार ओर से खिलाड़ियों के लिए विशेष भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के माध्यम से 7 विभागों में 447 में रिक्त पदों को भरे जाएंगे। सरकार की ओर से ग्रुप सी के पहले पदों में खिलाड़ियों को आरक्षण नहीं दिया गया था। जिसके बाद सीएम मनोहर लाल ने खिलाड़ियों के लिए विशेष भर्ती करने की घोषणा की थी। इस भर्ती में पुरुष और महिला खिलाड़ी दोनो को लाभ दिया जाएगा। आयोग ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इन भर्ती के माध्यम से हरियाणा पुलिस में पुरुष सिपाही के 150 पद, महिला सिपाही के 15 और पुरुष सब इंस्पेक्टर के 15 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

इन उम्मीदवारों को मिलेगा लाभ

इस भर्ती में वही खिलाड़ी भाग ले सकतें हैं जिनके पास 25 मई, 2018 और उसके बाद खेल नीति के अनुसार ग्रुप सी का समय-समय पर संशोधित हरियाणा ग्रेडेशन सर्टिफिकेट होगा। ग्रुप डी की भर्ती में खिलाड़ियों को एक अप्रैल, 2024 से 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जा चुका है। वहीं, इस भर्ती के लिए  उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन  मई, 2024 तक कर सकेंगे।  

इन पदों पर होगी भर्ती

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में 23 पद, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में सहायक लाइनमैन के 22 पद, मौलिक शिक्षा में बचे हुए हरियाणा कैडर में टीजीटी फिजिकल एजुकेशन पुरुष के 49 पद , महिला के 24 पद , मेवात कैडर में पुरुष के 2 पद, महिला का 1 पद, वन विभाग में डिप्टी रेंजर के 2 पद, जेल विभाग में पुरुष वॉर्डन के 33 पद, महिला के 3 पद, सहायक जेल अधीक्षक पुरुष के 2 पद, खोल विभाग में जूनियर कोच वुशू के 2 पद, आर्चरी के 2 पद, साइकिलिंग के 5 पद, वेट लिफ्टिंग के 3 पद, क्रिकेट के 4 पद, ट्यिथलॉन के 2 पद, टेबल टेनिस के 3 पद, फेंसिंग के 3 पद शामिल हैं।

Also Read: रेलवे में फिर निकाली बंपर वैकेंसी, 9144 टेक्निशियन पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां जानें कब है लास्ट डेट

वहीं, ताइक्वांडो के 2 पद, नौकायन का 1 पद, कोर्फबाल के 1 पद, स्केटिंग के 1 पद, स्क्वैश के 1 पद, रग्बी के 2 पद, नेटबॉल के 2 पद, लॉन टेनिस के 4 पद और लॉन बॉल्स के 2 पद भरे जाएंगे। एथलेटिक्स के 6 पद, बॉक्सिंग के 7 पद, स्विमिंग के 2, रोइंग के 1 पद,  बास्केटबॉल के 4 पद,  बैडमिंटन के 2 पद, फुटबॉल के 6 पद, जिम्नास्टिक के 4 पद, हैंडबॉल के 6 पद, वॉलीबॉल के 7 पद,  हॉकी के 3 पद, कबड्डी के 8 पद,  जूडो के 3 पद, रेसलिंग के 6 पदों पर भर्ती होगी।