Surajkund Mela 2024: हरियाणा के फरीदाबाद में 37वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। यह मेला दुनियाभर के कलाकारों के लिए अपनी संस्कृति और प्रतिभा दिखाने का अद्भुत मंच है। यहां देश-विदेश के लोग मेला घूमने के लिए आते हैं। यहां पर पर्यटकों के लिए अनोखे आकर्षण लगाए जाते हैं। जिसमें देशभर के हर राज्यों में की थीम देखने को मिलती है। इस बार ये मेला 2 फरवरी शुरु होगा और 18 फरवरी तक चलेगा। इस बार मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। बता दें कि इस साल दक्षिण एशिया, अफ्रीका और यूरोप के लगभग 40 देश शामिल होंगे। साथ ही कई देशों के राजदूत भी अलग-अलग अवसरों पर यहां शिरकत करेंगे। अगर आप इस मेले को घूमना चाहते हैं, तो यहां हम आप बताएंगे की आप कैसे पहुंच सकते हैं, नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन सा है। आप एंट्री टिकट कैसे ले सकते हैं, इन तमाम सवालों का जवाब इस आर्टिकल में जानेंगे। तो चलिए शुरु करते हैं...

इस बार मेले में दिखेगा गुजराती थीम

बता दें कि इस बार मेले को सजाने के लिए गुजराती थीम का चयन किया गया है। खास बात ये है कि ये दूसरी बार है जब गुजरात के संस्कृति के साथ मेले को सजाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इससे पहले 1997 में गुजरात को मेले का थीम बनाया गया था। वहीं, पहली बार इस मेले में सांस्कृतिक थीम भी रहेगी। जबकि पिछले साल मेले की थीम नॉर्थ ईस्ट रीजन के 8 स्टेट पर बनी थी। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम के खास सामान देखने को मिले थे। इस बार माना जा रहा है कि गुजरात के खास सामन मेले में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आपको बता दें कि सूरजकुंड शिल्प मेले का आयोजन पहली बार वर्ष 1987 में भारत हस्तशिल्प, हथकरघा, सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि एवं विविधता को एक मंच पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया गया था। 

ये भी पढ़ें:- हरियाणा से पांच राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के लिए हवाई यात्रा शुरु, दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में एमओयू साइन

एंट्री टिकट कैसे बुक करें

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का टिकट मेला प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट surajkundmelaauthority.com पर उपलब्ध हैं। यहां जाकर आप आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। अगर आप पहले से टिकट नहीं बुक किए हैं तो आप आयोजन स्थल पर भी आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं, यहां पर भी टिकट की़ सुविधा उपल्ब्ध है। जानकारी के मुताबिक मेला शुरु होने का समय सुबह 10.30 से रात 8 बजे तक है।

इन लोगों को मिलता है डिस्काउंट

इसके अलावा हर साल समिति अपने पर्यटकों के लिए डिस्काउंट ऑप्शन देती है, जैसे वैलिड आईडी कार्ड के साथ स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए हफ्ते के दिनों में एंट्री टिकट राशि पर 50% की छूट देती है। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और सैनिकों के लिए प्रवेश टिकट राशि पर 50% की छूट रहती है। अब बात करें यहां के नजदीकी मेट्रो स्टेशन की तो यहां का नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन बदरपुर है। ये वायलेट लाइन पर पड़ता है।