Faridabad Historical Places: उद्योग नगरी फरीदाबाद ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध, एक बार अवश्य जाकर इन स्थानों का लें आनंद

Faridabad Historical Places
X
उद्योग नगरी फरीदाबाद ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध।
Faridabad Historical Places: फरीदाबाद अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए भी प्रसिद्ध है, जिन्हें एक बार अवश्य देखना चाहिए।

Faridabad Historical Places: फरीदाबाद हरियाणा में स्थित एक ऐसा शहर जो अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप के साथ-साथ औद्योगिक नगरी के तौर पर भी प्रसिद्ध है। जिसे देशभर की एक बहुत ही बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि इस शहर का नाम 12वीं शताब्दी के सूफी संत शेख फरीद के नाम पर रखा गया था। वहीं, राज्य के इस खूबसूरत जिला में घूमने के लिए भी कई अच्छी जगह मौजूद हैं। अगर आप फरीदाबाद की खूबसूरत जगहों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

सूरजकुंड झील

सूरजकुंड झील फरीदाबाद में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है, जिसे 10वीं शताब्दी में बनाया गया था। इसका अर्थ है सूर्य की झील। इस झील का निर्माण तोमर वंश के शासक सूरज पाल ने किया था, जो भगवान सूर्य के प्रबल भक्त थे। इसके साथ ही इस झील के पश्चिमी तट पर सूर्य मंदिर का भी निर्माण किया गया था। यहां पर शांत अरावली के साथ इस आर्टिफिशियल जलाशय में एक एम्फीथिएटर के समान एक अर्ध-गोलाकार तटबंध है। यहा पर विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला का आयोजन भी किया जाता है।

राजा नाहर सिंह पैलेस

राजा नाहर सिंह पैलेस इस जगह को बल्लभगढ़ फोर्ट पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना 19वी सदी में जाट नाहर सिंह के परिवार द्वारा किया गया था। दरबार-ए-आम, रंग महल, मीनार और गुंबद के साथ इस दो मंजिला बलुआ पत्थर की संरचना देखने में काफी खूबसूरत लगती है। इस किले के महल में पतझड़ के मौसम में आयोजित कार्तिक सांस्कृतिक उत्सव लोगों को बेहद आकर्षित करता है।

Faridabad Historical Places
राजा नाहर सिंह पैलेस

धौज झील

धौज झील खास कर के एडवेंचर प्रेमियों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है। यहां आप रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रैकिंग जैसे रोमांचक खेलों में शामिल हो सकते हैं। खूबसूरत अरावली के बीच प्राकृतिक रूप से बनी इस झील की आकर्षक सुंदरता और शांत वातावरण इस झील को बेहद आकर्षक बनाता है। यहां आप पिकनिक और कैंपिंग दोनों के लिए आ सकते हैं।

Also Read: दिल्ली में इस जगह लें बसंत उत्सव का आनंद, कला और संस्कृति के साथ मिलेगा बहुत कुछ

श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर

श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर, फरीदाबाद में एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। यह मंदिर माता वैष्णो देवी को समर्पित है, जिन्हें हिंदू देवी महालक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। यहां दूर-दूर से भक्त देवी का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर में आते हैं। मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक वातावरण है, जो इसे प्रार्थना और ध्यान के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है। वहीं, इस मंदिर की अनूठी वास्तुकला नक्काशी और कलाकृति को दर्शाती है। कहा जाता है कि इस मंदिर की वास्तुकला सचमुच विस्मयकारी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story