Haryana Police Officers Transfer: हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले अधिकारियों का बड़े स्तर पर फेर बदल किए हैं। दरअसल प्रदेश सरकार ने 15 IPS समेत 71 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें दो एडीजीपी व 42 डीएसपी शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने लिस्ट जारी इन अधिकारियों के नाम की जानकारी दी है। जिसमें श्रीकांत जाधव को हिसार रेंज से बदल कर ADGP पुलिस कॉम्प्लेक्स मधुबन करनाल लगाया गया है। डॉ. एम रवि किरण को ADGP हिसार लगाया गया है। वहीं, STF के DIG सिमरदीप सिंह को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का भी चार्ज दे दिया गया है। गुरुग्राम मानेसर के DCP मनबीर सिंह को DCP हेडक्वार्टर सोनीपत लगाया गया है। पूजा वशिष्ठ को दादरी का नया SP बनाया गया है। वहीं दादरी में तैनात नितिका गहलोत को SP SCRB (H) पंचकूला लगाया गया है। 

यहां देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें:- हिसार रेंज में एकसाथ 222 पुलिस कर्मचारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट