Logo
कांग्रेस नेता रोशनी जायसवाल के सपोर्ट में कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट उतर आई हैं। उन्होंने कहा कि शैफरन राजेश सिंह सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ गलत बातें लिखता रहा है, लेकिन बीजेपी सरकार और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Roshni kushal Jaiswal Case: रोशनी जायसवाल (Roshni Jaiswal) के सपोर्ट में कांग्रेस विधायक और ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) उतर आई हैं। उन्होंने कहा कि जो आज रोशनी के साथ हो रहा है... वैसा ही मेरे साथ भी हुआ। ऐसा इसलिए हैं, क्योंकि हम अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत रखते हैं। विनेश ने आगे कहा कि शैफरन राजेश सिंह (Rajesh Singh)  सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ गलत बातें लिखता रहा है, लेकिन इसके बाद भी बीजेपी सरकार (Vinesh Phogat Attack on bjp)और पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

विनेश फोगाट ने कहा कि महिला होने के नाते, बेटी होने के नाते, एक खिलाड़ी होने के नाते और आज एक विधायक होने के नाते मैं हर उस महिला को विश्वास दिलाती हूं कि जो लड़ाई हमने सड़क से शुरू की थी, उस लड़ाई को लड़ने के लिए मैं आपके बीच में मैं विधानसभा में पहुंच गई हूं। कोई भी बहन और कोई भी बेटी, जिन्हें लग रहा है, कि उनके साथ कुछ गलत हो रहा है, हम उनके साथ खड़े हैं, पूरा समाज खड़ा है, जैसे हमारे साथ पूरा देश खड़ा था। आज रोशनी जायसवाल की बात नहीं है, हर महिला के साथ ऐसा हो रहा है, जो गलत के खिलाफ आवाज उठाती है। उन्होंने कहा कि जैसा उनके साथ हुआ, वैसे ही आज रोशनी के साथ हो रहा है। बीजेपी इस बात को अच्छे से जानती है कि हिम्मत को कैसे तोड़ा जाता है। 

 

पीएम मोदी से लेकर कंगना रनौत तक की टिप्पणी

यूजर्स का कहना है कि गुंडागर्दी और झूठे आरोप कैसे लगाने है ये कांग्रेस के नेता अच्छे से जानते हैं। रोशनी ने पीएम मोदी से लेकर कंगना रनौत तक टिप्पणी की है और आज सोशल मीडिया पर रोना रो रही है। 

क्या है रोशनी जायसवाल का पूरा मामला 

दरअसल, वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना के प्रेमचंद कॉलोनी में 15 सितंबर 2024 को एक घटना हुई थी। आरोप है कि कांग्रेस नेता रोशनी कुशल जायसवाल ने अपने पति और समर्थकों के साथ बीजेपी कार्यकर्ता राजेश सिंह के घर पर पहुंचकर उन पर अटैक किया था। रोशनी का आरोप था कि जब भी वे सोशल मीडिया पर कुछ लिखती थीं तो राजेश सिंह (सैफरन राजेश) नाम के अकाउंट से उन्हें रेप की धमकी दिया करता था। जिसके बाद उन्होंने उनके घर जाकर उन पर हमला बोल दिया।

इसके बाद राजेश सिंह की पत्नी ने रोशनी जायसवाल के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था। अब यह मामला वाराणसी की सिविल कोर्ट में है। कोर्ट ने पहले रोशनी को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया था। लेकिन, वह कोर्ट में पेश नहीं हुई। जिसके बाद उन्हें फरार घोषित कर दिया था।

5379487