Logo
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बूंदाबांदी ने न केवल रात को धूलभरी आंधी से निजात दिलाई, बल्कि दिन में भी भीषण गर्मी तथा हीट वेव से कुछ हद तक राहत दिलाई। बूंदाबांदी के कारण अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

Haryana: पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बूंदाबांदी ने न केवल रात को धूलभरी आंधी से निजात दिलाई, बल्कि वीरवार दिन में भी भीषण गर्मी तथा हीट वेव से कुछ हद तक राहत दिलाई। बूंदाबांदी के कारण अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि आंधी से बिजली गुल हो गई। कुछ स्थानों पर पेड़ भी टूट कर गिर गए। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आकाश में बादलवाई बने रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। हवा की गति तेज होने के साथ बीच-बीच में धूल उड़ने की संभावना है। किसान भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

धूल भरी आंधी से बूंदाबांदी ने दिलाई राहत, रात को बिजली रही गुल

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को मौसम दिनभर परिवर्तनशील बना रहा। दिनभर भीषण गर्मी तथा हीट वेव ने परेशान रखा। देर रात को मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ धूल उड़ने लगी। जो आंधी में तबदील हो गई, जिसके साथ बिजली भी गुल हो गई। कुछ स्थानों पर पेड़ भी टूट कर गिर गए। जिसके बाद आकाश में बादल घिर आए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी ने आंधी तथा गर्मी से राहत दिलाई। रास्तों पर पडे़ पेड़ों को रात के समय ही हटा दिया गया, जबकि कुछ स्थानों पर वीरवार को बिजली बहाल हो पाई। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बूंदाबांदी ने भीषण गर्मी तथा हीट वेव से दिलाई राहत

पिछले दो माह से भीषण गर्मी ने कोई कसर नहीं छोड़ी हुई है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार तो रात का तापमान भी 35 डिग्री को पार कर गया। हीट वेव के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। वीरवार को दिन का आगाज आकाश में घुमड़ते बादलों तथा बूंदाबांदी के साथ हुआ। जिसने भीषण गर्मी तथा हीट वेव से राहत दिलाई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ बादल छट गए। हवा की गति भी मंद तथा ज्यादा गर्म नहीं रही। जिसके चलते अधिकतम तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

22 जून तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार 22 जून तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। आकाश में बादलवाई भी बनी रहेगी। बीच-बीच हवा की गति तेज होने के साथ धूल उड़ने तथा बूंदाबांदी की भी संभावना बनी हुई है। तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जून माह के अंत तक मानूसन दस्तक देगा। किसान खेतों को तैयार रखें। गर्मी को देखते हुए फसलों की सिचाई करें। मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि 22 जून तक मौसम परिवर्तन शील रहेगा। बादलवाई भी बनी रहेगी। तेज हवा के साथ धूल उड़ने की संभावना है। कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान में भी गिरावट आएगी।

5379487