Haryana Weather Update:  हरियाणा में धूप खिलने के बाद भी ठंड का सितम अभी भी जारी है। सर्द हवाओं के चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास बात है कि आने वाले दिनों में भी इस परेशानी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। लेकिन राहत की बात सिर्फ इतनी है कि दो दिनों के बाद दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के अंबाला जिले में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हिसार में 10.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, करनाल में 13.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, नारनौल में 9 डिग्री तापमान, रोहतक में 12.8 डिग्री तापमान, भिवानी में 10.1 डिग्री तापमान और सिरसा में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के पड़ोसी राज्य पंजाब में कई जगहों पर कोहरा छाया रहा और अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह कोहरा, दोपहर को धूप के बाद भी राहत नहीं

हरियाणा के तमाम जिलों में भी सुबह घना कोहरा छाया रहा। रेवाड़ी में तो सुबह कोहरे की वजह से विजिबलिटी 10 मीटर दर्ज की गई। रोहतक, हिसार, जींद और नारनौल समेत आसपास के क्षेत्रों में भी कोहरे के चलते लोगों को दिक्कतें पेश आईं। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। कई ट्रेनें रद्द की गई हैं, वहीं कुछ देरी से चल रही हैं।  

Also Read: Bhiwani-Mahendragarh Lok Sabha क्षेत्र: नए चेहरे को उतार सकती है भाजपा, चुनाव लड़ने का जजपा दावे पर लगा ब्रेक

फसलों को हुआ बारिश से फायदा 

कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण किसानों को इस बारिश से फायदा भी हुआ और गेहूं की फसल के लिए अच्छा बताया गया। . किसानों को इस बार गेहूं की अच्छी फसल होने की उम्मीद है। भिवानी के कृषि उपनिदेशक विनोद कुमार फोगाट ने बताया कि भिवानी जिले में रबी की फसल का लगभग 7 लाख एकड़ एरिया है। जिसमें सरसों, गेहूं, चना, जौ की बुवाई की गई है। बारिश मुख्य रूप से गेहूं और सरसों के लिए काफी फायदेमंद होता है। उन्होंने बताया कि सरसों का तीन लाख 55 हज़ार एकड़ का एरिया है और गेहूं का 2 लाख 58 हज़ार एकड़ है।