Logo
Ambala Government Hospital: हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के गृह जिले में सरकारी अस्पताल की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला ने अस्पताल की लापरवाही के चलते अस्पताल के गेट के बाहर ही सब्जी की एक गाड़ी में बच्चे को जन्म दिया है।

Ambala Government Hospital: हरियाणा के अंबाला में जिला सरकारी अस्पताल परिसर में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, एक महिला ने अस्पताल की लापरवाही के चलते अस्पताल के गेट के बाहर ही सब्जी की एक गाड़ी में बच्चे को जन्म दिया। इस लापरवाही ने इंसानियत को तार तार कर दिया है। महिला के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों से उसके पति ने बार-बार मदद की गुहार लगाई, लेकिन इसके बाद भी कोई मदद नहीं मिली। डॉक्टर ने ध्‍यान देने से इनकार कर दिया। इस सर्दी की सबसे ठंडी शाम में बच्चे का जन्म दरवाजों के बाहर हुआ। बड़ी बात ये है कि यह लापरवाही की घटना गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के गृह जिले की है।

ये भी पढ़ें:- Delhi Haryana Weather: हिल स्टेशन बनी दिल्ली, शिमला से भी कम तापमान दर्ज, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

गुहार के बावजूद नहीं मिली मदद

जानकारी के मुताबिक महिला पंजाब के दप्पर शहर का रहने वाली है। उसका पति अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल वार्ड में पहुंचाने के लिए दर-दर भटक रहा। लेकिन एक स्ट्रेचर तक नहीं मिला। आखिरकार महिला ने अस्पताल के गेट के पास सड़क पर खुले में बच्चे को जन्म दिया। महिला के पति ने कहा यह भगवान ही थे, जिन्होंने उन्हें बचाया। उन्होंने कहा मैं डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों को भगवान मानता था, लेकिन इस घटना के बाद मेरा इन अस्पताल कर्मचारियों पर से विश्वास उठ गया है। जानकारी के मुताबिक बच्चा और महिला स्वस्थ हैं।

गृह मंत्री ने दिए जांच के आदेश

वहीं, महिला कि डिलीवरी की खबर जैसे ही अस्पताल प्रशासन को मिली वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बच्चे को मां सहिता वार्ड में लाया गया। हालांकि किसी ने इसकी जानकारी गृह मंत्री अनिल विज को दी। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिया हैं। उन्होंने कहा कि हम एम्बुलेंस और मुफ्त डिलीवरी सेवा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं हर चीज की जांच करवाऊंगा। अगर कोई लापरवाही हुई है, तो कार्रवाई की जाएगी। 

मामले की जांच के लिए समिति गठित 

वहीं, अस्पताल अधिकारियों का कहना कि इस मामले में जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है। शहर के सिविल अस्पताल की प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर ने कहा कि रिपोर्ट कुछ दिनों में उपलब्ध होगी।

इससे पहले भी आई थी इस तरह की घटना

बता दें कि हरियाणा में सरकारी अस्पताल के बाहर बच्चे को जन्म देने की ये कोई पहली घटना नहीं है। पिछली साल दिसंबर में पानीपत सिविल अस्पताल के बाहर एक महिला ने ई-रिक्शा में ही बच्ची को जन्म दे दिया था। हालांकि इस दौरान सूचना मिलते ही अस्पताल कार्यरत कर्मचारी आनन फानन में जच्चा व बच्चा को जच्चा बच्चा वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। गनीमत रही की मां और बच्चे दोनों स्वस्थ थे।                

5379487